Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में समाधान शिविर आयोजित | सोमवार-वीरवार को सुनी जा रही जनता की समस्याएं

Charkhi Dadri News – उपायुक्त मनदीप कौर के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर समाधान शिविर आयोजित किये गये। इन शिविरों में नागरिकों की समस्याएं सुनी गई तथा मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन समस्याओं के समयबद्ध निपटारे बारे निर्देश दिये गए।


जिला मुख्यालय पर स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त ने नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध उचित निपटारा करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी इन समस्याओं को लंबित न रखें तथा यथाशीघ्र निपटारा करें।

Charkhi dadri

जिला प्रशासन द्वारा हर सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालय बाढड़ा में समाधान शिविर आयोजित किये जा रहे है। सरकार के निर्देशानुसार एक छत के नीचे सभी विभागों से संबंधित समस्याओं का तुरंत निदान करने के उद्देश्य से इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिक समाधान शिविर में साधारण कागज पर अपनी समस्या को लिखकर लाये, जिसकी जिला प्रशासन द्वारा सुनवाई की जायेगी।

Read More….

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान | 25 सेवा गतिविधियां होंगी आयोजित

“झुकती है सरकार, झुकाने वाला चाहिए!”…

Popular Articles