Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – एमएलटी विद्यार्थियों ने एमडीयू रोहतक के माइक्रोबायोलॉजी विभाग का किया शैक्षणिक भ्रमण

Charkhi Dadri News – जनता महाविद्यालय, चरखी दादरी के मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी विभाग के विद्यार्थियों ने हाल ही में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के माइक्रोबायोलॉजी विभाग का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक प्रयोगशाला तकनीकों, उन्नत आणविक तकनीकों तथा अत्याधुनिक प्रयोगशाला उपकरणों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था। इस शैक्षणिक भ्रमण में 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों के साथ कॉलेज की डॉ. बबीता, डॉ. पूनम एवं उदिति भी उपस्थित रहीं।

एमडीयू रोहतक के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में विद्यार्थियों को विभिन्न उन्नत आणविक तकनीकों, आधुनिक माइक्रोबायोलॉजिकल प्रक्रियाओं तथा प्रयोगशाला में उपयोग किए जाने वाले अत्याधुनिक उपकरणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से विभिन्न तकनीकों एवं उपकरणों की कार्यप्रणाली को समझा तथा उनके व्यावहारिक उपयोग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

Charkhi Dadri

इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और प्रयोगशाला अनुसंधान एवं आधुनिक चिकित्सा निदान के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम विकास के बारे में जानकारी हासिल की। इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना तथा विद्यार्थियों को आधुनिक चिकित्सा प्रयोगशाला तकनीकों से परिचित कराना था। इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान, व्यावहारिक दक्षता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जयवीर सिंह ने विद्यार्थियों को ऐसे शैक्षणिक भ्रमणों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने विषय से संबंधित नई तकनीकों एवं आधुनिक उपकरणों के बारे में निरंतर सीखते रहना चाहिए, ताकि वे भविष्य में एक कुशल एवं योग्य मेडिकल लैब प्रोफेशनल के रूप में अपनी पहचान बना सकें। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक अनुभव रहा। विद्यार्थियों ने इस अवसर के लिए कॉलेज प्रबंधन एवं अपने शिक्षकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रमों में भाग लेने की इच्छा व्यक्त की।

Read More….

चरखी दादरी मंडी से बड़ी खबर! बाजरा बेचने वाले किसान जरूर देखें Charkhi Dadri News

Charkhi Dadri News – अंतरराज्यीय सीमा पर दादरी पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 88 वाहन जांचे; 32 के चालान

Popular Articles