Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – हेल्मेट पहनना केवल यातायात नियम नहीं, जीवन की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी : उपायुक्त मनदीप कौर

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश

धुंध से पहले सड़क सुरक्षा के सभी कार्य 15 दिसंबर से पहले पूरे करने के निर्देश

तूड़ी लदे वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप जरूरी, नहीं तो होगा चालान और वाहन जब्त : एसपी लोगेश कुमार पी

Charkhi Dadri News – उपायुक्त मनदीप कौर ने आमजन से सड़क सुरक्षा नियमों की पालना करने और दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेल्मेट पहनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सड़क पर बरती गई छोटी-सी सावधानी न केवल अनमोल जीवन बचा सकती है, बल्कि परिवार की खुशियों को भी सुरक्षित रखती है। हेल्मेट पहनना केवल यातायात नियमों का पालन करना नहीं, बल्कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी निभाना है।

स्थानीय लघु सचिवालय हाल में उपायुक्त मनदीप कौर एवं पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों और लंबित कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने को कहा।

उपायुक्त मनदीप कौर ने निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं। लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करवाकर इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने निर्देश दिए कि धुंध शुरू होने से पहले सड़कों की मरम्मत, अवैध कट बंद करने, स्पीड ब्रेकर, हैजर्ड मार्कर, जेब्रा क्रॉसिंग, व्हाइट लाइनिंग और रिफ्लेक्टिव टेप लगाने सहित विभिन्न कार्य 15 दिसंबर से पहले पूरे किए जाएं। इसके अलावा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों एवं ब्लैक स्पॉट की पहचान कर उनमें सुधार करने, रोड सेफ्टी ऑडिट, सड़कों के पैचवर्क तथा अन्य सुरक्षा उपायों को लेकर भी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने इन सभी कार्यों को 15 दिनों के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को वाहन चालकों की नियमित रूप से आंखों की जांच करने तथा इसकी रिपोर्ट उसी दिन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने डीडीपीओ को एक महीने के अंदर आईडीटीआर सेंटर के लिए जगह (भूमि) चिन्हित करने के निर्देश भी दिए।

तूड़ी लदे वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाना जरूरी

बैठक में पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी ने कहा कि तूड़ी लदे वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर वाहनों का चालान करने के साथ उन्हें जब्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धुंध के मौसम में इन वाहनों से दुर्घटना का खतरा बहुत ज्यादा रहता है, जिससे दूसरे वाहन चालकों को परेशानी होती है।

उपायुक्त मनदीप कौर ने पुलिस विभाग को यातायात नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करवाने तथा उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिना हेल्मेट वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने, ओवरस्पीडिंग सहित अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर अधिक चालान करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और आमजन के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

उपायुक्त ने संबंधित विभागों को जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक प्रयासों के साथ-साथ आमजन की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है। प्रत्येक नागरिक को यातायात नियमों का पालन अपनी जिम्मेदारी समझकर करना चाहिए।

अक्टूबर में 574 चालान, 1 करोड़ 40 लाख 5 हजार रुपये जुर्माना

बैठक में जानकारी दी गई कि अक्टूबर माह में डीटीओ द्वारा 574 चालान किए गए और 1 करोड़ 40 लाख 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

इस दौरान एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह, डीडीपीओ प्रमोद कुमार, उप पुलिस अधीक्षक कप्तान सिंह, डीईओ धर्मेंद्र चौधरी, डीएफओ सतीश दूहन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Read More News….

चरखी दादरी में दिनदहाड़े चोरी की खबर निकली झूठी! पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ बड़ा खुलासा

Charkhi Dadri News – एक करोड़ रुपये से बनेगा डोहका मौजी-डोहका हरिया लिंक रोड : सुनील सांगवान

Popular Articles