Charkhi Dadri News – जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालय बाढड़ा में आयोजित समाधान शिविरों के दौरान नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। शिविरों में मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निपटारा करने के निर्देश दिए गए।
जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त मनदीप कौर के मार्गदर्शन में सीटीएम सुरेश कुमार ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की समस्याओं को लंबित न रखा जाए तथा उनका यथाशीघ्र उचित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालय बाढड़ा में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। सरकार के निर्देशानुसार इन शिविरों का उद्देश्य एक ही छत के नीचे सभी विभागों से संबंधित समस्याओं का तुरंत निदान करना है।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याएं साधारण कागज पर लिखकर समाधान शिविर में लेकर आएं, ताकि जिला प्रशासन द्वारा उनकी सुनवाई की जा सके।
संविधान दिवस पर लघु सचिवालय में हुआ प्रस्तावना का सामूहिक वाचन
उपायुक्त मनदीप कौर की अध्यक्षता में अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया देश की एकता, अखंडता व संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प
Charkhi Dadri News – संविधान दिवस के अवसर पर स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में भारतीय संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) के सामूहिक वाचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त मनदीप कौर ने की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संवैधानिक मूल्यों, मौलिक कर्तव्यों और लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति जागरूकता एवं सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना रहा। इस दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक स्वर में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया तथा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपायुक्त मनदीप कौर ने कहा कि भारतीय संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के सिद्धांत प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का भी बोध कराते हैं।
Read More News…..
चरखी दादरी में दिनदहाड़े चोरी की खबर निकली झूठी! पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ बड़ा खुलासा
