Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली में शामिल होने बाढड़ा से सैकड़ों कार्यकर्ता रोहतक रवाना


Charkhi Dadri News – वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित रामनिवास पिचैपा के  मार्गदर्शन में रोहतक में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली में शामिल होने के लिए बाढड़ा विधानसभा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र से बडी संख्या में कार्यकर्ता बसों जत्थे के साथ रवाना हुए। इस दौरान पिचैपा कलां, पिचैपा खुर्द एवं बिलावल आदि गांवों में सभी कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर उत्साह देखा गया।

खास कर रैली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता तथा हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विजन केा सुनने के लिए सभी बेताब नजर आए।


वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित रामनिवास पिचैपा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा बार-बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं भाजपा पर वोट चोरी जैसे निराधार आरोप लगाकर देश में अराजकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, जो सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि बाढडा क्षेत्र सहित पूरे हरियाणा से जिस प्रकार आज रोहतक रैली में आमजन ने जोश के साथ भागीदारी की है, उससे साबित हो गया है कि देश का युवा, बुजुर्ग, किसान और महिला वर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  के साथ खड़ा है।


रामनिवास पिचैपा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर निरंतर अग्रसर है।

charkhi dadri news

Read More…

Charkhi Dadri NewsNews – सरदार पटेल जयंती पर मॉडल दादरी जिला बनाओ संगठन के चिकित्सा शिविर, 771 लोगों की जांच और 68 यूनिट रक्तदान

झोझू कला में हरियाणा दिवस की धूम! Genius Mother’s Pride के बच्चों ने बिखेरे संस्कृति के रंग

Popular Articles