Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – हरियाणा बोर्ड में नया परीक्षा केंद्र बनवाने का मौका, विद्यालय 30 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

Charkhi Dadri News – हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई जाने वाली सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा फरवरी/मार्च-2027 के लिए राजकीय, अनुदान प्राप्त व अराजकीय स्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय अपने भवन में नया परीक्षा केन्द्र बनवाने के लिए निर्धारित शुल्क एवं आवश्यक दस्तावेजों सहित 30 सितंबर, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।


Charkhi Dadri News – यह जानकारी देते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि जो विद्यालय सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा फरवरी/मार्च-2027 के लिए नया परीक्षा केन्द्र बनवाना चाहते हैं, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध परीक्षा केन्द्र स्थापना फार्म को डाउनलोड कर उसे पूर्ण रूप से भरकर संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी की सिफारिश सहित निर्धारित तिथि 30 सितंबर, 2026 तक बोर्ड कार्यालय में दस्ती/पंजीकृत डाक के माध्यम से भिजवाना सुनिश्चित करें।


Charkhi Dadri News
– उन्होंने बताया कि आवेदन फार्म के साथ भवन की योजना तथा परीक्षा केन्द्र बनाने के लिए भवन के जिस भाग को प्रयोग किया जाना है वह हिस्सा लाल पेंसिल से अंकित किया जाना आवश्यक है। यह भी इंगित किया जाना है कि हॉल और कमरे आपस में जुड़े हुए हैं या नहीं, प्रत्येक कमरे व हॉल का माप भी दर्शाया जाना है।

विद्यालय भवन मुख्य सडक़ के पास हो तथा विद्यालय में 16 सी0सी0टी0वी0 कैमरों (13 कमरों में , 01 कन्ट्रोल रूप/केन्द्र अधीक्षक के कमरे में व 02 विद्यालय परिसर को कवर करने में) की व्यवस्था होनी आवश्यक है। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों के लिए डेस्क होने अनिवार्य होंगे। सैकेण्डरी परीक्षा के नए केन्द्र के लिए कम से कम 200 परीक्षार्थी व सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा के लिए 150 परीक्षार्थियों का होना आवश्यक है। नए परीक्षा केन्द्र के लिए 12000/-रूपये परीक्षा केन्द्र स्थापना शुल्क एवं 3000/-रूपये निरीक्षण शुल्क जमा करवाना होगा।


उन्होंने बताया कि राजकीय, अनुदान प्राप्त व अराजकीय स्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों में नया परीक्षा केन्द्र बनवाने संबंधित सभी आवश्यक दिशानिर्देश एवं नियम/शर्तें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Read more…..

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में जनस्वास्थ्य विभाग का घर-घर कनेक्शन अभियान शुरू, अवैध पानी-सीवरेज कनेक्शनों का होगा सर्वे

चरखी दादरी में सफाई कर्मचारियों का हल्ला बोल | नारों से गूंज उठी नगर परिषद | काले अंग्रेजो से..

Popular Articles