Charkhi Dadri News – घुसकानी जवाहर नवोदय विद्यालय में 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए 30 सितंबर तक करें आवेदन चरखी दादरी, 9 सितंबर। रोहतक जिला के घुसकानी गांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। पात्र विद्यार्थी 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Charkhi Dadri News – उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत संचालित ये विद्यालय पूर्णत आवासीय हैं, जहां विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ भोजन, आवास, पुस्तकालय, खेलकूद तथा अन्य शैक्षिक सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध करवाई जाती हैं। कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए वे विद्यार्थी पात्र होंगे, जो वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 8 वीं में अध्ययनरत हैं। इसी प्रकार, कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए वे विद्यार्थी पात्र होंगे, जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत हैं।
इच्छुक विद्यार्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर जाकर निर्धारित अवधि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को पासपोर्ट साइज फोटो, विद्यार्थी के हस्ताक्षर तथा अभिभावक के हस्ताक्षर तैयार रखने होंगे।
Charkhi Dadri News – आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। अपने पात्र बच्चों का समय रहते ऑनलाइन पंजीकरण करवाएं और ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को जवाहर नवोदय विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर दिलाएं। ऐसे विद्यालय विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी शैक्षिक प्रतिभा एवं कौशल को निखारने के लिए बेहतर मंच प्रदान करते हैं।
Read More….
चरखी दादरी BJP में घमासान! किरण चौधरी Vs विधायक सुनील सांगवान, जुबानी जंग से हड़कंप

