Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी गणेश महोत्सव में पहुंचे कृष्ण बेदी और राजेश नागर | गणेश पूजा-अर्चना एवं भव्य आयोजन

Charkhi Dadri News – प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी व राज्य मंत्री राजेश नागर ने पुरानी अनाज मंडी परिसर में आयोजित भव्य गणेश महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में पहुँचने पर आयोजन समिति के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा दोनों मंत्रियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।


समारोह में उपस्थित श्रद्धालु को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि गणेश महोत्सव जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हमारी प्राचीन संस्कृति एवं परंपराओं को नई पीढ़ी से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। धर्म की रक्षा और सनातन को बचाने में हमारे महापुरुषों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इसमें हमारी मातृशक्ति का विशेष योगदान रहा है, जिसने सनातन संस्कृति को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य किया है।


कैबिनेट मंत्री बेदी ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार सर्वांगीण विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक धरोहर के संरक्षण और संवर्धन के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। उन्होंने स्थानीय नागरिकों और आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं।

बॉक्स: कार्यक्रम से पहले कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने स्थानीय रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के सफाई कर्मचारीयों की प्रत्येक मांग को मानकर सफाई कर्मचारीयों के हित में बडा़ फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सभी वर्गों के हितों का विकास कर रही है। और सबको साथ लेकर चल रही है।

धार्मिक आयोजनों से फैलता है सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा: राजेश नागर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि गणेश महोत्सव जैसे पावन पर्व समाज में आपसी एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक चेतना का संचार करते हैं। भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता हैं और ऐसे सामूहिक धार्मिक आयोजनों से समाज में सुख, शांति तथा सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक धरोहर को सहेजने के लिए निरंतर प्रयासरत है। युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़े रखने में ऐसे आयोजनों की अहम भूमिका रहती है।


इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक धीरेंद्र, भाजपा जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय परमार, बिरेंद्र बड़गुजर, महंत चरण दास, बलराज लेखराज, किरण कलकल, सतेन्द्र परमार, नगर पार्षद विनोद वाल्मीकि व प्रवीण सैनी विनोद सिंहमार, रितु गोयल ,रवि गर्ग बवानिया, संजीव मड़िया, एडवोकेट वितिन सांगवान तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

charkhi dadri news

Read More News….

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी बार एसोसिएशन की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने ली शपथ, अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा का लिया संकल्प

50+ कंपनियां, मौके पर Joining Letter | ITI रावलधी Job Fair

Popular Articles