Charkhi Dadri News – चरखी दादरी – हाल ही दादरी बार एसोसिएशन के चुनावों में सफलता पाने के बाद आज औपचारिक रूप से सभी जीते हुए पदाधिकारियों व सदस्यों को उनके पद व गोपनियता का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि माननीय सेंशन जज डी आर चालिया ने सहभागिता की। इसके अलावा बतौर विशिष्ट अतिथि एडीजे तरणजीत कौर तथा सतीश कुमार, ऐसीजेएम प्रवीण कुमार, सीजीएम निधि सोलंकी व संजीव काजला, एसीजे एम जैड खान, चेयरमैन कंयूमर फार्म मंजीत नरियाल, जेएमआईसी लक्ष्य गर्ग व रजत अरोडा तथा अन्नू कुमारी ने सहभागिता की। आयोजन की अध्यक्षता चुनाव कमेटी सदस्यों ओमप्रकाश सांगवान, ओमप्रकाश पंवार व पवन बंसल द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
Charkhi Dadri News – आज सभी की उपस्थित में नवनियुक्त प्रधान बलजीत सांगवान, उपप्रधान प्राची सांगवान, सचिव नवीन धवन, सह सचिव नीतू, खजांची मोनू अग्रवाल, पुस्तकालय इंचार्ज संता सिंह आदि अधिवक्ताओं को शपथ दिलवाई गई। सभी अधिवक्ताओं द्वारा अतिथियों को स्मृति चिहन भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।
इस दौरान नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि साथी अधिवक्ताओं ने जो विश्वास उन पर जाहिर किया है उसे हर हाल में पूरा करने का प्रयास वो करेंगे।
उनकी यही कोशिश रहेगी कि सभी अधिवक्ताओं को साथ लेकर चला जाए व प्रशासन तथा माननीय ज्यूडशरी को साथ लेकर अधिक से अधिक कानून की पालना करवाने व आम नागरिकों के हकों की लडाई को कानूनी तरीके से रखा जाए व आगे बढाया जाए। नवनियुक्त कार्यकारिणी ने सभी को भरोसा दिलाया कि अगर किसी भी अधिवक्ता साथी को किसी तरह की परेशानी होती है तो वो निसंकोच आकर अपनी बात खुले दिल से रख सकता है। इस दौरान उच्च प्रशासनिक अधिकारियों सहित बडी संख्या में साथी अधिवक्ता उपस्थित रहे।
Read More…
चरखी दादरी में Mega Job Fair 2026 50+ कंपनियां, मौके पर Joining Letter | ITI रावलधी Job Fair
