Charkhi Dadri News – पेशी से लगातार गैरहाजिर रहने पर वर्ष 2017 में अदालत ने किया था उद्घोषित अपराधी घोषित, आरोपी को गिरफ्तार कर 14 दिन के न्यायिक रिमांड की मांग कीअपराध शाखा-2 चरखी दादरी की टीम ने पुराने आपराधिक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अतीत पुत्र रफीक निवासी मकान नंबर 122, पहाड़ी गेट, काशीराम कॉलोनी, थाना सिविल लाइन, रामपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
आरोपी अतीत के खिलाफ थाना सदर दादरी में मुकदमा नंबर 158/2013 धारा 279, 336, 307, 506 व 34 IPC तथा गौवध निवारण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले में आरोपी अदालत की निर्धारित पेशियों पर लगातार गैरहाजिर चल रहा था ।
आरोपी की लगातार गैरहाजिरी को गंभीरता से लेते हुए माननीय अदालत श्री जतिन गुजराल, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (JMIC), चरखी दादरी ने 17 जुलाई 2017 को उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था।
सोमवार को अपराध शाखा-2, जिला चरखी दादरी की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अतीत को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया । जहां से अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।
Read More….
चुनाव में मनिषा सांगवान का साथ दिया, राजनीतिक निशाने पर बोले, अशोक स्वामी………
Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में 14 माह के मासूम की बाल्टी में डूबने से मौत
