Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में SIR को लेकर DC मनदीप कौर के सख्त निर्देश, 20 नवंबर तक नोटिसों पर सुनवाई पूरी करने के आदेश

Charkhi Dadri News – भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए सभी कार्यों का निपटान बढ़ाई गई समय अवधि में पूरा किया जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनदीप कौर ने संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
जारी निर्देशों में उपायुक्त ने कहा है कि एसआईआर अभियान के अंतर्गत जारी सभी नोटिस पर सुनवाई का कार्य शुक्रवार 20 नवंबर तक पूरा किया जाए।

जिसके उपरांत 30 नवम्बर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। पुनरीक्षण से संबंधित प्रत्येक गतिविधि निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी की जाए, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।


फॉर्म-6, 7 और 8 के आवेदनों का भी हो समय पर निपटारा
उन्होंने अधिकारियों को एसआईआर के दौरान प्राप्त फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के आवेदनों का भी नियमानुसार शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने के लिए फॉर्म-6, नाम हटाने से संबंधित दावों के लिए फॉर्म-7 तथा मतदाता सूची में दर्ज विवरण में संशोधन सहित अन्य निर्धारित सेवाओं के लिए फॉर्म-8 का उपयोग किया जाता है।


राजनीतिक दलों के साथ साझा की जा रही दावे-आपत्तियों की सूची
मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए राजनीतिक दलों की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से जिला के निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों और जिला निर्वाचन अधिकारी के स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित की जा रही हैं।

दावों और आपत्तियों से संबंधित सूचियां प्रत्येक सप्ताह राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साझा की जा रही हैं, ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और सभी संबंधित पक्षों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध हो सके। दावों और आपत्तियों की सुपर-चेकिंग का कार्य भी पूरा किया जा चुका है।


आगामी 30 नवंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची
उपायुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30 नवंबर 2026 को किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समयसीमा को ध्यान में रखते हुए शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। साथ ही, मतदाता सूची से संबंधित प्रत्येक कार्रवाई में नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

Charkhi Dadri News

Read More…

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की बैठक, 15 मांगों को लेकर सरकार को दी कड़ी चेतावनी

गरीबों पर ही क्यों चलता है प्रशासन का पीला पंजा? आखिर क्यों नहीं होती सबके खिलाफ एक जैसी कार्रवाई?…

Popular Articles