Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – दक्ष प्रजापति युवा संगठन की पहल | CMO डॉ. नरेश कुमार और रवि गर्ग को किया सम्मानित

Charkhi Dadri News – दक्ष प्रजापति युवा संगठन फाउंडेशन सदस्यों द्वारा इन दिनों क्षेत्र के उन नागरिकों को जो कि समाज सेवा में अपना उल्लेखनीय योगदान दे रहे है उन्हें सम्मानित करने के लिए सामाजिक मुहिम का शुभारंभ आज किया। प्रधान ईश्वर प्रजापत की अगुवाई में यह मुहिम आरंभ कि गई है और इसका प्रमुख उद्देश्य यही है कि आम नागरिकों को भी आहवान किया जाए कि वो भी समाज सेवा के क्षेत्र में आगे आकर मानवता की सेवा करने का यथा संभव प्रयास करे।


इसी कडी में आज दक्ष प्रजापति युवा संगठन फाउंडेशन सदस्यों द्वारा स्वास्थ्य विभाग में उत्कृष्ट सेवाओं और सामाजिक सहयोग के लिए चरखी दादरी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमओ डॉ. नरेश कुमार तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुडे हुए रवि गर्ग से उनके कार्यालयों मंे मुलाकता की। इस भेंट के दौरान दोनों को समाज सेवा में किए जा रहे कामों के लिए आभार जताते हुए स्मृति चिहन भेंट करते हुए सम्मानित किया गया।


प्रधान ईश्वर प्रजापत ने बताया कि दक्ष प्रजापति युवा संगठन फाउंडेशन को सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी कार्यों में समय-समय पर सीएमओ डॉ. नरेश कुमार और रवि गर्ग का निरंतर मार्गदर्शन, साथ और सहयोग मिलता रहता है। इसी कड़ी में संस्था की ओर से उनके प्रति आभार प्रकट करने के लिए इस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।


मौके पर संगठन अध्यक्ष अजय कुमार, वरिष्ठ सदस्य व पदाधिकारी सतीश, नरेश, राजेंद्र, मानु और राजेश मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने उम्मीद जाहिर की इस मुहिम के जरिए समाज में संदेश जाएगा कि मानवता व प्राणी मात्र की सेवा करना हमारे जीवन के लक्ष्यों में अवश्य ही शामिल हो।

charkhi dadri news

Read More…

Charkhi Dadri News – 11वें आयुर्वेद दिवस पर MLR आयुर्वेदिक कॉलेज में क्विज See More….

Charkhi Dadri News – 2 किलो चूरा पोस्त सहित आरोपी गिरफ्तार, चरखी दादरी CIA की बड़ी कार्रवाई

Popular Articles