Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – उपायुक्त मनदीप कौर के निर्देश, निशानदेही-जमाबंदी और इंतकाल के लंबित मामलों का समयबद्ध करें निपटारा

Charkhi Dadri News – उपायुक्त मनदीप कौर ने जिला के राजस्व अधिकारियों को निशानदेही, जमाबंदी, इंतकाल आदि मामलों में जेती के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर उन्होंने बुधवार शाम को अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व विभाग से जुड़े कार्य सीधे आम जनता के हितों से जुड़े हैं, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निशानदेही, जमाबंदी, इंतकाल से संबंधित जितने भी मामले लंबित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा में पूरा करें।

आमजन को अपने कार्यों के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए सभी अधिकारी पूरी जवाबदेही के साथ कार्य करें। यदि कोई अधिकारी इस संबंध में लापरवाही बरतता है, तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में एसडीएम डा विरेन्द्र सिंह व आशीष सांगवान सहित राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Charkhi Dadri  News

Read More…

Charkhi Dadri News – उपद्रवियों से सख्ती से निपटेगी पुलिस, आईजी ओपी नरवाल ने चरखी दादरी में दंगा नियंत्रण कंपनियों की तैयारियों को परखा

13 साल की बच्ची के सपनों पर धर्म का बोझ? खेलना-पढ़ना चाहती है मासूम, फिर क्यों बन रही महामंडलेश्वर?

Popular Articles