Charkhi Dadri News – पुलिस के सीआईए स्टाफ ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 2 किलोग्राम चूरा पोस्त सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद कर तस्करी में प्रयुक्त कैन्टर को भी कब्जे में लिया है। आरोपी की पहचान राजकुमार निवासी औरी, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 सितंबर की रात्रि को सीआईए चरखी दादरी की टीम ASI विशाल, HC मनफूल तथा सिपाही सुखबीर ढाणी फौगाट रेलवे पुल 152-D पर गश्त एवं जांच के लिए मौजूद थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि राजकुमार नामक व्यक्ति अपने कैन्टर में चूरा पोस्त लेकर नारनौल से दादरी की ओर आएगा। सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम ने नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान नारनौल की तरफ से एक कैन्टर आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम ने रुकवाया। चालक की पहचान पूछने पर उसने अपना नाम राजकुमार निवासी औरी, जिला शिमला बताया।
राजपत्रित अधिकारी तहसीलदार चरखी दादरी सन्नी दलाल की मौजूदगी में चालक व कैंटर की तलाशी ली । तलाशी के दौरान ड्राइवर सीट एवं कंडक्टर सीट के बीच बने टूल बॉक्स से सफेद रंग की पॉलिथिन में 2 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। बरामद नशीले पदार्थ व कैंटर को पुलिस ने कब्जे में लिया और आरोपी राजकुमार के विरुद्ध NDPS Act के तहत थाना सदर दादरी में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया । पुछताछ के लिए आरोपी को 04 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है ।
Read More News…..
