Charkhi Dadri News – लाला हरबिलास चौक स्थित दादरी गोल्डन ट्रांसपोर्ट कंपनी परिसर में पूर्वांचल जनकल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में छठ महापर्व उत्सव एवं जागरण का भव्य आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया और विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूरा परिसर भक्तिमय माहौल और धार्मिक उल्लास से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लख्मीचंद बधवानिया ने की, जबकि श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर मां कामाक्षी, कामाख्या धाम दिल्ली का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में महिला आयोग निगम अध्यक्ष सुनीता दांगी तथा विधायक सुनील सतपाल सांगवान की धर्मपत्नी सुनीता सांगवान उपस्थित रहीं। नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष मोतीराम बिंदल, नगर पार्षद नवीन बिंदल सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
जागरण के दौरान प्रसिद्ध भजन कलाकार गणेश मिश्रा बक्सर (बिहार), संतराम भिवानी, सतीश सरगम, श्याम सुंदर कौशिक, रेखा गोला नजफगढ़ दिल्ली तथा नीलम जैन दिल्ली ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। चिंटू म्यूजिकल ग्रुप ने अपनी शानदार संगीत प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिया। वहीं, आकर्षक धार्मिक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में सराबोर होकर भजनों का आनंद लेते रहे।
मंच संचालन पंडित रोहतास पुजारी ने किया। इस अवसर पर समिति प्रधान चिंटू सहित नागेश्वर, नारायण, सुरेंद्र, छोटेलाल, शंभू, बाबू साहेब, नरेश, अरुण, पवन, राजेश, प्रकाश, जवाहर, सूरज, शिवचंद्र व डीकशन कमेडी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Read More News…..
