Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – आदर्श कॉम्प्लेक्स ऑफ स्पोर्ट्स में बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, 50 टीमों ने लिया हिस्सा

Charkhi Dadri News – आदर्श कॉम्प्लेक्स ऑफ स्पोर्ट्स में 14 एवं 15 नवंबर को आयोजित दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में शहर की खेल, शिक्षा, चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियों ने शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में नेशनल स्तर के प्रतिष्ठित बैडमिंटन खिलाड़ी सुरेश गोयल, शिक्षाविद एवं वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी एचसी गोदारा, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मेजर योगेंद्र देशवाल, चरखी दादरी सिविल अस्पताल के ड्यूटी सीएमओ आशीष, झोझू क्षेत्र के चिकित्सक डॉ. विनय, एसीएस कॉम्प्लेक्स के चेयरपर्सन रामकिशन श्योराण एवं नवीन श्योराण, सुरेश सोलंकी, सीबीएस के डायरेक्टर तथा डॉ. नरसिंह चाहर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में डॉक्टर, अधिवक्ता, शिक्षक और पुलिस विभाग से जुड़े खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट में सिंगल्स श्रेणी में 25 तथा डबल्स श्रेणी में 25 टीमों सहित कुल 50 टीमों ने भागीदारी की। शनिवार को डबल्स के रोमांचक मुकाबले खेले गए, जबकि दोनों श्रेणियों के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले रविवार 15 नवंबर को आयोजित किए गए।

आदर्श पब्लिक स्कूल के प्राचार्य दीपक शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य केवल खेलों को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव, अनुशासन और भाईचारे की भावना को मजबूत करना भी है। खेलों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों और वर्गों के लोगों को एक मंच पर लाने की यह पहल सामाजिक एकता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण है।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से युवा पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रोत्साहन मिलता है। साथ ही उनमें सकारात्मक सोच, अनुशासन, सम्मान और खेल भावना विकसित होती है। वरिष्ठ खिलाड़ियों एवं अनुभवी व्यक्तित्वों की मौजूदगी से नई पीढ़ी को उनके अनुभवों से सीखने और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं होते, बल्कि ये आपसी रिश्तों को मजबूत करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने का सशक्त माध्यम हैं।

Read More News……

चरखी दादरी की बेटी ने 6 घंटे 46 मिनट 31 सेकंड में पूरी की चुनौती, चार वर्षीय बच्चे की मां ने अपनी See More…

Charkhi Dadri News – श्योनाथ नम्बदार बॉक्सिंग अकादमी की दो बेटियों का कमाल, सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में बनाई जगह

Popular Articles