Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – बाल दिवस पर डीआरके आदर्श विद्या मंदिर में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन, विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Charkhi Dadri News – स्थानीय डीआरके आदर्श विद्या मंदिर में बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न मनोरंजक एवं खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षा नर्सरी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम संयोजक संदीप और निर्मल के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दौड़, गोला फेंक, मेंढक दौड़ सहित अनेक खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और पदक हासिल किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दादरी एजुकेशन सोसाइटी की अध्यक्षा डॉ. विद्या गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।

इस अवसर पर स्कूल मैनेजर जय प्रकाश, सोसाइटी सदस्य विजय गर्ग, ओ.पी. यादव, सतीश गुप्ता, अधिवक्ता डॉ. सुभाष जैन, संस्कृत कन्या महाविद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता फौगाट सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

कार्यक्रम के समापन पर प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Read More……

चरखी दादरी की बेटी ने 6 घंटे 46 मिनट 31 सेकंड में पूरी की चुनौती, चार वर्षीय बच्चे की मां ने अपनी See More..

Charkhi Dadri News – अखत्यार पुरा की शिखा सांगवान ने जीता बेस्ट लिफ्टर का खिताब, नेशनल चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई

Popular Articles