Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में आयुर्वेद जागरूकता रैली, MLR आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्रों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

Charkhi Dadri News – 11वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमो की कडी में आज स्थानीय एमएलआर आयुर्वेदिक कॉलेज के आयुर्वेद छात्रों द्वारा प्राचार्या डाॅ अनिता यादव की अगुवाई में आयुर्वेद के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली कॉलेज परिसर से आरंभ होकर परस राम हेतराम स्कूल कॉलेज रोड काठ मंडी से पेट्रोल पम्प तिकोना पार्क होते हुए गुजरी। समापन वापिस कॉलेज कैंपस में किया गया।

charkhi dadri

रैली में विद्यार्थियों ने पोस्टरों, स्लोगनों, नारों के माध्यम से सभी को आयुर्वेद की प्राचीन एवं वैज्ञानिक चिकित्सा पद्धति के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली तथा दैनिक जीवन में आयुर्वेद को अपनाने के लिए जागरूक किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने आयुर्वेद की उपयोगिता, प्राकृतिक जीवनशैली और स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया।कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों से आयुर्वेद के प्रति समाज में सकारात्मक समझ विकसित करने में मदद मिलती है। कार्यक्रम का उद्देश्य आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाना तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को प्रेरित करना रहा।


रैली में डाॅ प्रियंका डाॅ दीपक सहरावत डाॅ प्रीति सहरावत डाॅ आर्यशा डाॅ अमित डाॅ ज्योति डाॅ भूपेंद्र यादव भतेरी रविन्द्र धानिया पवन स्वामी सहित कॉलेज के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सहभागिता की।

Read More…

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी के ग्रीन मीडोज स्कूल में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दी फायर सेफ्टी ट्रेनिंग

चरखी दादरी: लाम्बा गांव के रास्ते का मुद्दा, सरपंच और ग्रामीणों से सीधी बातचीत

Popular Articles