Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – अखत्यार पुरा की शिखा सांगवान ने जीता बेस्ट लिफ्टर का खिताब, नेशनल चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई

Charkhi Dadri News – फरीदाबाद में 14 नवंबर को पावरलिफ्टिंग इंडिया (पीआई) की ओर से बेंच प्रेस स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हरियाणा के सभी जिलों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

इस प्रतियोगिता में अखत्यार पुरा (नकचुंडी) की शिखा सांगवान ने जूनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने नेशनल चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई किया। शिखा ने जूनियर वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने के साथ बेस्ट लिफ्टर का खिताब भी अपने नाम किया।

शिखा सांगवान की इस उपलब्धि पर इंडिया पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव गोपालकृष्ण, हरियाणा एसोसिएशन के सचिव राजेश बहादुरगढ़, प्रधान राजकुमार अहलावत सहित अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर शिखा के पिता सुरेंद्र सांगवान ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Read More…..

Charkhi Dadri News – दादरी की 14 गौशालाओं को 98.50 लाख रुपये की अनुदान राशि, विधायक सुनील सांगवान ने वितरित किए चेक , बोले- गौवंश संरक्षण के लिए धन की कमी नहीं आने देंगे

चरखी दादरी की बेटी ने 6 घंटे 46 मिनट 31 सेकंड में पूरी की चुनौती, चार वर्षीय बच्चे की मां ने अपनी See More.

Popular Articles