Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी के ग्रीन मीडोज स्कूल में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दी फायर सेफ्टी ट्रेनिंग

Charkhi Dadri News – गांव चरखी स्थित ग्रीन मीडोज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य सुरेश सांगवान की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान अग्नि सुरक्षा विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय अग्नि सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। अयोजन का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को आग से बचाव के व्यावहारिक तरीकों, आपातकालीन परिस्थितियों से सूझबूझ के साथ निपटने और सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना था।

Charkhi Dadri News


कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एवं प्रशिक्षक के रूप में अग्नि सुरक्षा विभाग से रणधीर, दीपक एवं सूबे सिंह ने शिरकत की। उनका स्वागत स्कूल प्रबंधन व स्टाफ तथा विद्यार्थियों द्वारा किया गया। विभाग से आए हुए विशेषज्ञों ने बेहद सरल भाषा में समझाया कि दैनिक जीवन में आग लगने के मुख्य कारण क्या होते हैं। उन्होंने बताया कि यदि शुरुआती चरणों में ही सही तकनीक का इस्तेमाल किया जाए, तो किसी भी बड़े हादसे को होने से रोका जा सकता है।


इस दौरान स्कूल परिसर में एक मॉक ड्रिल यानि कि प्रायोगिक अभ्यास करके दिखाया गया। इसमें फायर सेफ्टी टीम ने छात्रों और शिक्षकों के सामने विभिन्न प्रकार के अग्निशामक यंत्रों (फायर एक्सटिंग्विशर) की कार्यप्रणाली से सभी को अवगत करवाया गया। इसे किसी भी अप्रिय दुर्घटना के समय चलाने का प्रदर्शन किया। सुरक्षा मानकों को करीब से समझाने के लिए शिक्षकों और वरिष्ठ छात्रों से भी इन यंत्रों का मौके पर उपयोग करवाया गया, ताकि उनका झिझक दूर हो सके।


प्राचार्य सुरेश सांगवान ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा और उनका जीवन हमारे लिए सबसे पहली प्राथमिकता है। इस तरह के व्यावहारिक प्रशिक्षण से न केवल बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि वे भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना या आपातकाल का सामना करने के लिए मानसिक रूप से भी तैयार होते हैं।


इस ज्ञानवर्धक और जीवनरक्षक सत्र में स्कूल के सभी शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर स्कूल प्रबंधन ने बहुमूल्य जानकारी साझा करने के लिए फायर सेफ्टी टीम का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

Read More….

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में Mega Job Fair! 21 सितंबर को ITI रावलधी में रोजगार मेला, 50+ कंपनियां देंगी नौकरी

सीआईए चरखी दादरी की बड़ी कार्रवाई…

Popular Articles