Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News : झोझूकलां क्षेत्र में नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए चलाया सर्च अभियान

Charkhi Dadri News : पुलिस अधीक्षक चरखी दादरी श्री लोगेश कुमार के निर्देशानुसार जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना झोझूकलां क्षेत्र में प्रभारी थाना झोझूकलां निरीक्षक दिलबाग सिंह के नेतृत्व में व्यापक सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें पुलिस की टीमों के साथ डॉग स्क्वायड ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं संवेदनशील स्थानों पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों, स्थानों तथा मकानों की गहन एवं सघन तलाशी ली।

तलाशी के दौरान पुलिस द्वारा ऐसे व्यक्तियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई, जिनके नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त होने की संभावना थी।


अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों से भी संवाद स्थापित किया तथा उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। लोगों से अपील की गई कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशीले पदार्थों की बिक्री, खरीद-फरोख्त अथवा सेवन में संलिप्त है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Charkhi Dadri News

पुलिस ने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।


प्रभारी थाना झोझूकलां निरीक्षक दिलबाग सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।

जिले में नशा तस्करों, सप्लायरों तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना पुलिस की प्राथमिकता है तथा समाज के सहयोग से इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।


पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट करते हुए कहा कि जिला पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर तस्करों एवं अपराधियों पर शिकंजा कस रही है।

उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Read More ….

Charkhi Dadri News : चरखी दादरी की नहर में डूबे 2 किशोर, सर्च ऑपरेशन के बाद मिले दोनों शव

Charkhi Dadri News : घसौला मेडिकल कॉलेज विवाद ग्रामीणों ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

Popular Articles