Charkhi Dadri :- रेवाड़ी रेल खंड पर नांगल पठानी रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। यहां एक बुजुर्ग व्यक्ति ने मालगाड़ी के आगे आकर जान दे दी। बताया गया है कि वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी जिले के नांगल पठानी गांव का रहने वाला करीब 66 वर्षीय श्रीभगवान लगभग सात माह पहले कैंसर से पीड़ित पाया गया था।
बीमारी के चलते वह मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था। बुधवार सुबह वह रेलवे स्टेशन पहुंचा और वहां से गुजर रही मालगाड़ी के सामने आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही दादरी राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में मृतक के परिजन भी वहां आ गए।
इसके बाद शव को कब्जे में लेकर दादरी नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया।
जीआरपी चौकी में तैनात जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र देवेंद्र के बयान दर्ज किए गए हैं।
बयान के आधार पर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई पूरी कर ली है।
Read More News…..
Charkhi Dadri :- लोगों का टूट रहा भरोसा, BJP सरकार की लंका लगा रहे कर्मचारियों

