Breaking News : हरियाणा के झज्जर जिले के गांव सुबाना में शनिवार को गैंगवार से जुड़ी एक सनसनीखेज वारदात सामने आई।
यहां घर के बाहर खड़े एक युवक की अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान हितेश उर्फ गुल्लू के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि हमलावर बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आए थे और उन्होंने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वारदात के दौरान करीब 20 से 25 राउंड फायर किए गए, जिससे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद इलाके में डर और तनाव का माहौल बन गया।
मोबाइल पर बात करते समय हुआ हमला प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हितेश अपने घर के बाहर खड़ा होकर मोबाइल पर बातचीत कर रहा था।
इसी दौरान बोलेरो गाड़ी वहां आकर रुकी। गाड़ी से 3 से 4 युवक उतरे और बिना किसी बातचीत के फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए हमले में हितेश संभल भी नहीं पाया।
मौके पर मची अफरा-तफरी लगातार गोलियों की आवाज सुनकर परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण बाहर निकल आए।
तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुके थे।
गंभीर रूप से घायल हितेश को तुरंत झज्जर के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं।
फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और कई खाली कारतूस बरामद किए।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुरानी रंजिश को माना जा रहा कारण पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामला पुरानी दुश्मनी और गैंगवार से जुड़ा हो सकता है।
जांच के दौरान एक संदिग्ध की पहचान डीकेश कुमार निवासी गिरधरपुर के रूप में सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले आरोपी पक्ष पर भी फायरिंग की घटना हुई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया था।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों किस गैंग से जुड़े हुए हैं और हत्या की साजिश कैसे रची गई।
पुलिस का बयान डीसीपी धारणा यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था।
सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।
Read More ….
Charkhi Dadri News : पुलिस का बड़ा खुलासा 10 चोरी की वारदातों के आरोपी गिरफ्तार, लाखों के गहने और नकदी बरामद
Charkhi Dadri के छपार गांव में महिला पंच ने बाथरूम में जाकर लगा ली आग,
