Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News : फर्जी पुलिस बनकर ₹4 लाख की ठगी 😱 Cyber Crime ने 2 और आरोपी दबोचे |

Charkhi Dadri News : साइबर क्राइम पुलिस चरखी दादरी ने फर्जी विज्ञापन दिखाकर व नकली पुलिस अधिकारी बनकर चार लाख पांच हजार रुपए की ठगी करने के दो और आरोपित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

आरोपियों की पहचान अतुल निवासी वार्ड नंबर 13 नजदीक सैनी भवन, कबीर पुर जिला सोनीपत व रोनिक नंदा निवासी खरक कलां के रूप में हुई है।


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 31.12.2025 को गांव नौसवा निवासी आनन्द कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि दिनांक 15.10.2025 को उसने अपने मोबाइल पर फेसबुक चलाते समय एक आईफोन की एड देखी जिस पर लिखा हुआ था कि अगर आप इस पर क्लीक करते हो तो एड पर दिखाया हुआ प्रोडैक्ट आपके घर पर डिलिवर कर दिया जायेगा ।

उसने ऐड पर क्लिक किया तो उसके बाद उसके व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से एक मैसेज आया कि 2000/- रूपये डाल दो जिसमे से 1900/- रूपये आपको रिफन्ड हो जायेगे । उसके कहने पर फोन पे के माध्यम से भेजे गए स्कैनर पर ₹2000 ट्रांसफर कर दिए ।

उसके बाद उसे अनजान व्यक्ति ने फिर से GST के नाम पर 7110/-रूपये की मांग की । वो भी उसने UPI के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए ।

इसके बाद भी उस अनजान व्यक्ति ने और रूपयों की मांग की । उसके कहने पर वह रुपए भेजता रहा ।

इसके बाद दिनांक 18.10.2025 को उसके व्हाट्सएप पर एक कॉल आई जिसे अपना नाम विक्रम राठौड क्राईम ब्रांच दिल्ली बताया ।

उसने कहा कि JJ-COMMUNICATION वालों ने आपके खिलाफ एक मुकदमा दर्ज करवाया है ।

आपके द्वारा रुपये समय पर न डालने के कारण उसका खाता फ्रीज हो गया है ।

अब अगर आप 37000/- रुपये दोगे तो मैं इस मुकदमे से आपका नाम हटा दूँगा ।

मुकदमे का डर दिखाकर उस अनजान व्यक्ति ने कुल 327000 रुपए ट्रांसफर करवा लिए ।

जब उस अनजान व्यक्ति ने ₹100000 की डिमांड और की तब उसने पैसे ना होने की बात कह कर मन कर दिया और इस बारे उसने अपने एक रिश्तेदार को बताया तब उसे पता चला कि उसके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है ।

किसी अनजान व्यक्ति ने फर्जी तरीके से आईफोन की ऐड दिखाकर व फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर कुल 4,05,110/- रुपये का फ्राड कर दिया । शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की ।

मामले में आरोपी दिशान्त निवासी पंहाड़ गंज ,स्वामी रामतीर्थ नगर, दिल्ली हाल न्यु गोपाल नगर नजदीक रामा पब्लिक स्कुल नजफगढ दिल्ली, लक्ष्य उर्फ लक्की निवासी न्यू गोपाल नगर, मैन ढासा रोड , नजफगढ दिल्ली व राजेश मीना निवासी श्याम एनक्लेव, न्यू गोपाल नगर, ढांसा रोड, नजफगढ दिल्ली को गिरफ्तार किया जा चुका ह|


शुक्रवार को साइबर क्राइम पुलिस थाना दादरी की टीम ने आरोपी खाताधारक अतुल निवासी वार्ड नंबर 13 नजदीक सैनी भवन, कबीर पुर जिला सोनीपत व रोनिक नंदा निवासी खरक कलां को गिरफ्तार किया। पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को 4 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Read more…..

Breaking News : पटना में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

Charkhi Dadri :- 100% काम होगा ! RTI डालते ही जवाब देना पड़ेगा , RTI हथियार या अधिकार ?

Popular Articles