Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने निकाला संकल्प मार्च

Charkhi Dadri News – पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रविवार को पेंशन बहाल संघर्ष समिति हरियाणा के तत्वावधान में जिलेभर के कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली संकल्प मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। समिति के प्रदेशाध्यक्ष बिजेन्द्र धारीवाल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने स्थानीय रोज गार्डन से मार्च की शुरुआत की। इसके बाद शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कर्मचारी उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। यहां जिला उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर पुरानी पेंशन योजना को पुनः लागू करने की मांग उठाई।

संकल्प मार्च की अध्यक्षता पेंशन बहाल संघर्ष समिति के जिला प्रधान ताराचंद छिल्लर ने की, जबकि मंच संचालन अशोक डीपीई ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समिति के प्रदेशाध्यक्ष बिजेन्द्र धारीवाल उपस्थित रहे। उनके साथ वरिष्ठ उपप्रधान अनूप लाठर, राज्य कोषाध्यक्ष ज्ञान सिंह गिल और राज्य कार्यकारिणी प्रेस प्रवक्ता शिवकुमार गोयल ने भी कर्मचारियों का मार्गदर्शन किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे की आर्थिक सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा विषय है। लंबे समय तक सरकारी सेवाओं में योगदान देने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानजनक जीवन यापन की गारंटी मिलनी चाहिए। पुरानी पेंशन बहाली कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांग है और इसे लेकर संघर्ष समिति लगातार लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज सरकार तक पहुंचा रही है।

वक्ताओं ने एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती, तब तक कर्मचारियों का संघर्ष जारी रहेगा।

इस मौके पर जिला सचिव सुरेश सांगवान, जिला संयोजक करण सिंह, जिला कोषाध्यक्ष विनय कुमार, प्रवक्ता जयवती, प्रवक्ता मनीषा, पीकन, राजरानी, डॉ. अनीता भारद्वाज, सरोज, विद्यानंद जिला हसला प्रधान, रमन श्योराण, नरेश कुमार जांगड़ा, मनोज कुमार शर्मा, भारत सिंह, जगबीर सिंह, सुरेंद्र फोगाट, लीला राम पांडवान डिपो प्रधान, राजेश डिपो प्रधान, त्रिलोकचंद, जीपीएफ साथी राजबीर रांगी और प्रवक्ता ललित शर्मा सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

Read More News….

CIA चरखी दादरी ने एक युवक को अवैध देशी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस See More…

Charkhi Dadri News – सुरक्षित बचपन अभियान के तहत DLSA चरखी दादरी ने आयोजित किया विशेष जागरूकता कार्यक्रम

Popular Articles