Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, बंदियों से जानी समस्याएं

Charkhi Dadri News –जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चरखी दादरी श्री देश राज चालिया के मार्गदर्शन में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-सह-सचिव श्री संजीव काजला ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से पुरुष बैरक का निरीक्षण कर वहां रह रहे बंदियों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान श्री संजीव काजला ने पुरुष बैरक में साफ-सफाई, पेयजल, भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं, रहने की व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी प्रबंधों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और उन्हें उपलब्ध करवाई जा रही मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि बंदियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बंदी के साथ मानवीय एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाना चाहिए और उन्हें नियमानुसार सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जानी चाहिए।

इस अवसर पर उन्होंने बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने बताया कि पात्र बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवाई जाती है, ताकि कोई भी व्यक्ति आर्थिक अभाव के कारण न्याय प्राप्त करने से वंचित न रहे।

श्री काजला ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक न्याय एवं कानूनी सहायता पहुंचाना है। कारागारों का समय-समय पर निरीक्षण करना इसी उद्देश्य का महत्वपूर्ण हिस्सा है, ताकि बंदियों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके और उन्हें उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की जा सके।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के निरीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Read More News……

चरखी दादरी के सुखपाल फौगाट की चमकी किस्मत! शिखर धवन की टीम दिल्ली रॉयल्स ने खरीदा

Charkhi Dadri News – सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य व सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा : ईश्वर सिंह पालका

Popular Articles