Charkhi Dadri News – जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं मूलभूत सुविधाओं की जांच के उद्देश्य से चरखी दादरी के एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह ने बुधवार को विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गांव बिरही स्थित डाइट, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिरही और गांव छपार के राजकीय प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह ने सबसे पहले डाइट बिरही का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने गांव बिरही और छपार के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में पहुंचकर विद्यालय परिसर में साफ-सफाई, शैक्षणिक व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों और विद्यार्थियों की उपस्थिति जांचने के लिए हाजिरी रजिस्टर की भी बारीकी से पड़ताल की।
मिड-डे मील की गुणवत्ता परखी, बच्चों से किया संवाद
निरीक्षण के दौरान एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह ने स्कूलों में विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले मिड-डे मील की गुणवत्ता की जांच की। भोजन की शुद्धता और पौष्टिकता सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने स्वयं मिड-डे मील का भोजन खाकर उसका स्वाद चखा। इसके बाद उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे बातचीत कर उनकी पढ़ाई के स्तर के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
अध्यापकों को आधुनिक समय के अनुरूप अपडेट रहने के निर्देश
एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह ने स्कूल के मुख्याध्यापक और स्टाफ सदस्यों को निर्देश दिए कि शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अध्यापक वर्तमान समय और बदलते परिवेश को ध्यान में रखते हुए अपने अध्यापन विषय की ताजा जानकारी से खुद को अपडेट रखें।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक ही सीमित न रखा जाए, बल्कि उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाए।
Read More News……
Charkhi Dadri News – यादव सभा ने रेजांगला शौर्य दिवस पर शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
