Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी के सुखपाल फौगाट का सुपर-90 क्रिकेट लीजेंड्स लीग में चयन, दिल्ली रॉयल्स ने ऑक्शन में खरीदा

Charkhi Dadri News – हरियाणा की खेल प्रतिभाओं ने एक बार फिर प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। चरखी दादरी जिले के गांव ढाणी फौगाट निवासी क्रिकेटर सुखपाल फौगाट का चयन प्रतिष्ठित सुपर-90 क्रिकेट लीजेंड्स लीग के लिए हुआ है। लीग के खिलाड़ियों के ऑक्शन में दिल्ली रॉयल्स की टीम ने सुखपाल फौगाट को खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है।

यह प्रतियोगिता 3 दिसंबर से 12 दिसंबर तक केन्या के नैरोबी में आयोजित की जाएगी। इसमें देश-विदेश के कई अनुभवी और अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। दिल्ली रॉयल्स टीम की कप्तानी भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी शिखर धवन करेंगे। ऐसे में सुखपाल फौगाट को बड़े क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

सुखपाल फौगाट का जन्म 10 जनवरी 1996 को हुआ था। उनके पिता का नाम अजीत सिंह है। उनके पिता वर्ष 2025 में पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट से कर्मचारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं और वर्तमान में खेतीबाड़ी का कार्य कर रहे हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं।

सुखपाल फौगाट ने एमएनएसएस राय स्पोर्ट्स स्कूल, सोनीपत से शिक्षा प्राप्त की और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके अलावा उन्होंने भारतीय खेल प्राधिकरण के अंतर्गत नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स, पटियाला से क्रिकेट कोचिंग में उपाधि प्राप्त की है।

अपने क्रिकेट करियर के दौरान सुखपाल फौगाट हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए विजय हजारे ट्रॉफी और कर्नल सी.के.एम.डी.यू. ट्रॉफी जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं, राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट और रणजी ट्रॉफी कैंप में भी भागीदारी की है।

सुखपाल फौगाट एक प्रतिभाशाली क्रिकेटर होने के साथ-साथ क्रिकेट कोचिंग और खेल प्रबंधन के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वह सोनीपत के लिटिल एंजल्स स्कूल में हेड क्रिकेट कोच के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इस दौरान वह युवा खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारीकियां सिखाने, उनकी प्रतिभा निखारने और उन्हें बेहतर खिलाड़ी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

कोचिंग की जिम्मेदारियों के साथ-साथ सुखपाल फौगाट स्वयं भी नियमित अभ्यास जारी रखे हुए हैं और अपने खेल को लगातार बेहतर बनाने में जुटे हैं।

Read More News…..

चरखी दादरी की बेटी ने 6 घंटे 46 मिनट 31 सेकंड में पूरी की चुनौती, चार वर्षीय बच्चे की मां ने अपनी See More…

Charkhi Dadri News – विश्वकर्मा जन जागृति एवं शिक्षा समिति की जनरल बॉडी की बैठक 29 नवंबर को, नई कार्यकारिणी का होगा गठन

Popular Articles