Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – श्योनाथ नम्बदार बॉक्सिंग अकादमी की दो बेटियों का कमाल, सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में बनाई जगह

Charkhi Dadri News – श्योनाथ नम्बरदार बॉक्सिंग अकादमी की दो बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में बनाई जगह, 14 नवंबर। हिसार स्थित मंजीत लोहान बॉक्सिंग क्लब में 12 से 15 नवंबर तक आयोजित 7वीं एलीट वूमेन हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026-27 में श्योनाथ नम्बरदार बॉक्सिंग अकादमी, चरखी दादरी की दो महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। अकादमी की बॉक्सर नीरज और हंसिका ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बना ली है।

प्रतियोगिता के 60-63 किलोग्राम भार वर्ग में नीरज ने सेमीफाइनल मुकाबले में पलवल की साक्षी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, 65-70 किलोग्राम भार वर्ग में हंसिका ने साई रोहतक की सारिका को पराजित कर फाइनल का टिकट पक्का किया। दोनों खिलाड़ियों के फाइनल मुकाबले 15 नवंबर 2026 को होंगे।

बॉक्सिंग कोच कप्तान सिंह सांगवान ने दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्होंने कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने फाइनल मुकाबलों के लिए दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद जताई।

अकादमी के संचालक मीर सिंह नम्बरदार और सचिव मनोज मंदौला ने भी दोनों खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर कोच नेहा सिंह, अधिवक्ता देवेंद्र चाहार, अजीत प्रधान, जोनी बामला, जीतू खेड़ी, अमरजीत खेड़ी, ईश्वर (इंस्पेक्टर), सूबेदार राजकुमार, रोबिन सिंह, हितेष फोगाट, मनजीत रावलधी और मनोज सारण बाऊजी चरखी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Read More News…..

चरखी दादरी की बेटी ने 6 घंटे 46 मिनट 31 सेकंड में पूरी की चुनौती, चार वर्षीय बच्चे की मां ने अपनी See More…

Charkhi Dadri News – बाल दिवस पर डीआरके आदर्श विद्या मंदिर में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन, विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Popular Articles