Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – मोटरसाइकिल चोरी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, CIA स्टाफ ने भेजा जेल

Charkhi Dadri News – सीआईए स्टाफ चरखी दादरी ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
सीआईए स्टाफ चरखी दादरी ने वर्ष 2020 के एक चोरी के मामले में लंबे समय से अदालत से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

फरार आरोपी की पहचान रविशंकर उर्फ हैप्पी निवासी बिरही कलां के रुप में हुई है । आरोपी पर मोटरसाइकिल चोरी करने के जुर्म में मुकदमा नंबर 94/2020 धारा 457/380 IPC थाना सदर चरखी दादरी दर्ज किया गया था ।


मुकदमा अदालत में विचाराधीन रहने के दौरान आरोपी रविशंकर लगातार सम्मन, वारंट और विज्ञापनों के बावजूद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश नहीं हो रहा था। अदालत की अवहेलना करने पर श्री प्रवीण, ACJM चरखी दादरी की अदालत द्वारा 28 अक्टूबर 2026 को आरोपी को ‘प्रोक्लेम्ड पर्सन’ घोषित किया गया था।


फरार चल रहे आरोपी पर शिकंजा कसते हुए अपराध शाखा दादरी की टीम ने रविवार को आरोपी रविशंकर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से अदालत के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।

Charkhi dadri News

Read More….

Charkhi Dadri NewsNews – सरदार पटेल जयंती पर मॉडल दादरी जिला बनाओ संगठन के चिकित्सा शिविर, 771 लोगों की जांच और 68 यूनिट रक्तदान

चरखी दादरी में डोहकी गांव के किसानों का प्रशासन को अल्टीमेटम! धरने पर बैठने की दी चेतावनी

Popular Articles