Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – हरियाणा दिवस पर अग्रवाल धर्मार्थ चिकित्सालय में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित, मरीजों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी नगर की अग्रणी सामाजिक संस्था अग्रवाल सेवा संघ द्वारा संचालित अग्रवाल धर्मार्थ चिकित्सालय गीता भवन के प्रांगण में हरियाणा दिवस के उपलक्ष में 1 नवंबर 2026 वार रविवार को निशुल्क परामर्श चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक सफलतापूर्वक चला, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दीपिका नेहरा एमबीबीएस, डॉ. योगेश गुप्ता जनरल फिजिशियन, डा. रूचि फोगाट स्त्री रोग, डॉ आयुष जांगड़ा जनरल फिजिशियन, डॉ प्रियंका बंसल फिजियोथेरेपिस्ट, नेत्र जांच परिक्षक रजनीश शर्मा की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान की। जरूरतमंद मरीजों को मौके पर ही निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली। नगर के गणमान्य लोगो द्वारा अग्रवाल सेवा संघ द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि ऐसे चिकित्सा शिविर समाज के गरीब एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए वरदान साबित होते हैं और समाज की अन्य संस्थाओं को भी इस प्रकार के सेवा कार्यों के लिए आगे आना चाहिए। संस्था के सचिव मुकेश बंसल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा जनकल्याण हेतु इस प्रकार के सामाजिक शिविर भविष्य में लगाए जाते रहेंगे। इस अवसर पर अग्रवाल सेवा संघ के प्रधान सतीश कुमार,

अग्रवाल सेवा संघ के सचिव मुकेश बंसल, सहसचिव राकेश गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश सिंगल, सतीश गुप्ता, पुरुषोत्तम दास, ओमप्रकाश बंसल, सुरेन्द्र शर्मा, पवन कुमार, विक्की आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मैनेजर गुलशन आनंद सहित सहयोगी राकेश, सोनिया, बलवान, धीनेन्द्र, अंकित आदि का विशेष सहयोग रहा। सभी ने शिविर को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।

Charkhi Dadri News


Read More….

झोझू कला में हरियाणा दिवस की धूम! Genius Mother’s Pride के बच्चों ने बिखेरे संस्कृति के रंग

Charkhi Dadri NewsNews – सरदार पटेल जयंती पर मॉडल दादरी जिला बनाओ संगठन के चिकित्सा शिविर, 771 लोगों की जांच और 68 यूनिट रक्तदान

Popular Articles