Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – डोहकी में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से धान की फसल बर्बाद, किसानों ने की विशेष गिरदावरी व मुआवजे की मांग

Charkhi Dadri News – ग्राम पंचायत डोहकी में हुई बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से किसानों की धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।
ग्राम पंचायत इस संबंध में उपायुक्त कार्यालय को मांग पत्र सौंपा है। उपायुक्त के मौके पर ना होने के चलते ग्रामीणों द्वारा नायब तहसीलदार को सौंपे गए ज्ञान में बताया गया कि गांव डोहकी में 23 अक्टूबर को हुई बेमौसम बरसात तथा ओलावृष्टि से लगभग 30 हेक्टेयर धान की फसल खराब हो गई है।


इस दौरान इनेलों के वरिष्ठ नेता दिनेश सांगवान डोहकी व अन्य ग्रामीणों प्रशासन जल्द से जल्द क्षतिपूर्ति पोर्टल में गांव डोहकी का नाम जोड़े और विशेष गिरदावरी करवाकर खराब हुई फसल का आकलन करे, ताकि पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा मिल सके। उन्होंने बताया कि केवल उनके गांव को ही पोर्टल में शामिल नहीं किया गया है, ना ही कोई स्पेशल गिरदावरी हुई है, ना ही मुआवजा की कोई प्रक्रिया आगे बढी है।


युवा किसान रविंद्र तथा अन्य ग्रामीणों ने बताया कि फसल पककर तैयार थी, लेकिन ओलावृष्ठि से खेतों में पानी भरने के कारण धान की सारी फसल बर्बाद हो गई है। उन्हांेने चेतावनी दी कि जल्द ही उनकी मांगों को पूरा किया जाए नही तो आगामी सोमवार से वो दादरी नगर में उपायुक्त कार्यालय के निकट धरना देंगे। इस दौरान प्रवीन, कृष्ण, मंजीत, धर्मेंद्र, राजेश, मुकेश सहित अन्य किसान उपस्थित थे।

Charkhi Dadri News

Read More….

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी के सत्यम शिवम सुंदरम मंदिर में करवा चौथ पर सुहागिनों ने रखा व्रत, विधिवत पूजन कर सुनी कथा

चरखी दादरी की 13 वर्षीय बच्ची को महामंडलेश्वर बनाने की तैयारी, गुरु से सुनिए पूरी कहानी

Popular Articles