Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – गांव नांधा में यशिका का कुआं पूजन समारोह हर्षोल्लास से मनाया, बेटी के जन्म पर दिया सम्मान और सशक्तीकरण का संदेश

Charkhi Dadri News – जिले के गांव नांधा में कपिल कुमार व चंचल की पुत्री यशिका के कुआं पूजन समारोह को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परिवार में उत्सव का माहौल रहा और परिजनों ने नन्ही बेटी को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यशिका के दादा सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर संदीप कुमार व दादी सरोज देवी ने परिवार की इस खुशी में शामिल होकर बच्ची को सुखद एवं सफल जीवन का आशीर्वाद दिया। समारोह के माध्यम से परिवार ने समाज को बेटियों के सम्मान, समानता और सशक्तीकरण का प्रेरणादायक संदेश दिया। परिवार का कहना है कि बेटी का जन्म किसी उत्सव से कम नहीं है।

बेटियां परिवार की खुशियों और गौरव का प्रतीक होती हैं, इसलिए उनके जन्म को भी बेटों के समान उत्साह और सम्मान के साथ मनाया जाना चाहिए। परिजनों ने कहा कि बेटियों को शिक्षा, अच्छे संस्कार और जीवन में आगे बढ़ने के समान अवसर प्रदान करना प्रत्येक परिवार की जिम्मेदारी है। समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के साथ-साथ लिंगभेद जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

बेटियों को जब समान अधिकार, सम्मान और अवसर मिलेंगे, तभी एक शिक्षित, आत्मनिर्भर और प्रगतिशील समाज की नींव मजबूत होगी। परिवार ने इस खुशी के अवसर पर संदेश दिया कि बेटियां किसी पर बोझ नहीं, बल्कि परिवार का गौरव और समाज की शक्ति हैं। उनका सम्मान करना केवल परिवार का नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है।

Charkhi Dadri News

Read More….

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी के सत्यम शिवम सुंदरम मंदिर में करवा चौथ पर सुहागिनों ने रखा व्रत, विधिवत पूजन कर सुनी कथा

चरखी दादरी की 13 वर्षीय बच्ची को महामंडलेश्वर बनाने की तैयारी, गुरु से सुनिए पूरी कहानी

Popular Articles