Charkhi Dadri News – उपमण्डल के गांव नांधा स्थित आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में महर्षि दयानंद सरस्वती की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने महर्षि दयानंद सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को उनके जीवन, विचारों एवं समाज सुधार में दिए गए योगदान के बारे में बताया गया। संस्था के निदेशक कुलदीप सांगवान, प्रधानाचार्य मन्दीप कादयान ने बताया कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने समाज में व्याप्त कुरीतियों, अंधविश्वास और भेदभाव के विरुद्ध आवाज उठाई तथा शिक्षा, समानता और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा अच्छे संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का समापन महर्षि दयानंद सरस्वती के विचारों को जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य विनोद कुमार, बजरंग सिंह, विनोद शर्मा, दिनेश कुमार, ए0एन0ओ0 परमजीत जाखड़, सोमबीर, नरेश कुमार, शकुन्तला, एक्टिीविटि प्रभारी मेनका, सरोज, उर्मिला, नाजुक, बबीता, उषा, संजु, आदि अध्यापकगण उपस्थित रहे।
Read More….
चरखी दादरी की 13 वर्षीय बच्ची को महामंडलेश्वर बनाने की तैयारी, गुरु से सुनिए पूरी कहानी
