Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अंतरविद्यालयी हरियाणा सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित, बाल गंगाधर टीम ने मारी बाजी

Charkhi Dadri News – हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में गांधी नगर स्थित आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अंतरविद्यालयी हरियाणा सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की आठ टीमों ने भाग लिया।

सभी टीमों का गठन देश के महान क्रांतिकारियों के नाम पर किया गया, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को देश के स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान से भी परिचित करवाया गया। कार्यक्रम का संचालन भूगोल प्रवक्ता सुशीला सनवाल ने किया। समारोह में वीडी स्कूल के प्राचार्य ज्ञानेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर आदर्श स्कूल के निदेशक रामकिशन श्योराण, प्राचार्य दीपक शर्मा, वीडी स्कूल से आरजू, एपीएस स्कूल के निदेशक नवीन श्योराण व अंजू तथा सीबीएस स्कूल से दीपक विशेष रूप से मौजूद रहे।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सभी टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हरियाणा के इतिहास, भूगोल, संस्कृति, महापुरुषों और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले के बाद आदर्श स्कूल की बाल गंगाधर टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीबीएस स्कूल की चंद्रशेखर आजाद टीम द्वितीय तथा एपीएस स्कूल की राजगुरु टीम तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम के समापन पर विजेता टीमों सहित सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

स्कूल निदेशक रामकिशन श्योराण ने कहा कि अंतरविद्यालयी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि करने के साथ-साथ उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करती हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय की ओर से भविष्य में भी इस प्रकार की ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का निरंतर आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के बेहतर अवसर मिल सकें।

Charkhi Dadri News

Read More….

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी के सत्यम शिवम सुंदरम मंदिर में करवा चौथ पर सुहागिनों ने रखा व्रत, विधिवत पूजन कर सुनी कथा

चरखी दादरी की 13 वर्षीय बच्ची को महामंडलेश्वर बनाने की तैयारी, गुरु से सुनिए पूरी कहानी

Popular Articles