Charkhi Dadri News –किसान नेता रवि आजाद मामले में रवि आजाद के पिता, उनकी पत्नी और उनके पैतृक गांव चंदेनी के गणमान्य लोगों ने सांगू धाम खेड़ी बूरा पहुंचकर सांगवान खाप से इस संकट की घड़ी में मदद की गुहार लगाई थी। पीड़ित परिवार ने खाप के शीर्ष पदाधिकारियों से इस पूरे मामले को अपने हाथों में लेने और न्याय दिलाने की भावुक अपील की थी। यह जानकारी रणधीर सिंह घिकाडा ने दी।
उन्होंने बताया कि परिवार की इस गंभीर अपील पर सांगवान खाप के प्रधान सोमबीर सांगवान की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई। बैठक में खाप के मौजीज व्यक्तियों के साथ गहन विचार-विमर्श करने के बाद खाप प्रधान के आदेशानुसार यह बड़ा फैसला लिया गया कि खाप अब मजबूती से रवि आजाद को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
खाप के इस फैसले के बाद यह भी तय हुआ है कि रवि आजाद का परिवार अब अपनी तरफ से अलग से कोई स्वतंत्र धरना या प्रदर्शन नहीं करेगा। इसी फैसले के तहत आगामी 1 नवंबर को रवि की पत्नी द्वारा प्रस्तावित धरने को भी खाप के अगले आदेश तक पूरी तरह से स्थगित कर दिया गया है।
रणधीर सिंह ने बताया कि रवि आजाद को न्याय दिलाने के लिए भविष्य में जो भी रणनीति या आंदोलन का खाका तैयार होगा, उसकी रूपरेखा सांगवान खाप की महापंचायत बुलाकर सर्वसम्मति से तय की जाएगी।
Read More…
समसपुर टी-पॉइंट पर पुलिस की नाकाबंदी, 126 वाहनों की जांच; 11 के See More….
