Charkhi Dadri News – भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा हरियाणा की ओर से प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक नियुक्तियां की गई है। इसी श्रृंखला में चरखी दादरी जिले से संदीप जैन को अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्षा डा. अर्चना गुप्ता की सहमति से अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डा. अवनीत सिंह बडैच ने अपनी टीम का गठन किया जो तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। संदीप जैन की नियुक्ति की सूचना से दादरी क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इसे संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर संदीप जैन ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्षा डा. अर्चना गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डा. अवनीत सिंह बडैच, सांसद चौ0 धर्मबीर सिंह, विधायक सुनील सतपाल सांगवान, जिला अध्यक्ष राष्ट्रदीप परमार, जिला महामंत्री रविन्द्र शिलगर, जिला कोषाध्यक्ष रवि गर्ग बधवानिया और प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ किया जाएगा। संदीप जैन ने कहा कि उनका प्रमुख उद्देश्य अल्पसंख्यक मोर्चा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना और पार्टी की नीतियों व जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाना रहेगा।
वे समाज के लोगों से संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझने तथा संगठन के माध्यम से उनकी आवाज को उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता, आपसी सहयोग और निरंतर जनसंपर्क से सुनिश्चित होती है।
वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जिले में मोर्चा की गतिविधियों को गति देने तथा पार्टी की विचारधारा और नीतियों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे। संदीप जैन की नियुक्ति को लेकर समर्थकों में भारी उत्साह है।
इस मौके पर सुशीला फोगाट, लीलाराम हिन्दुस्तानी, बुद्धिजीवि प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामप्रताप गुप्ता, श्याम सुंदर चाबा, जैन मंदिर के प्रधान आईसी जैन, भारत विकास परिषद के जिला समन्वयक जतिन श्योराण, शाखा अध्यक्ष एडवोकेट गौरव जैन, यज्ञानन्द गौड़, प्रो. सुनील कुमार, विद्या जाखड़ इत्यादि ने संदीप जैन को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Read More….
विधायक कस्सी लेकर गड्ढे थोड़ी मिटाने आएगा!” युवक का बयान चर्चा में…
