Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – दादरी अनाज मंडी में 68,405 क्विंटल बाजरा कम मिला, जांच रिपोर्ट में लाखों के राजस्व नुकसान का खुलासा

Charkhi Dadri News – प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा द्वारा दादरी अनाज मंडी के दौरे के दौरान किसानों की मांग पर मंडी में बाजरा फसल की जांच के निर्देश दिए गए थे।इन निर्देशों के आधार पर उपायुक्त मनदीप कौर ने उसी दिन तीन अधिकारियों की कमेटी गठित कर दी थी। इस कमेटी ने मंडी में रिकॉर्ड और भौतिक तौर पर उपलब्ध बाजरे की फसल की जांच की है। जांच के आधार पर मंडी में आवक के अनुसार 68 हजार 405 क्विंटल बाजरा कम मिला है।

कमेटी द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार मंडी में बाजरा की कुल आवक 4 लाख 18 हजार 290 क्विंटल थी और खरीद के बाद एजेंसी द्वारा 2 लाख 32 हजार 375 क्विंटल बाजरे की फसल को निर्धारित गोदाम भेजा गया था।

इस रिकॉर्ड के अनुसार मंडी में 1 लाख 85 हजार 915 क्विंटल बाजरा बचा होना चाहिए था। लेकिन मौके पर केवल 1 लाख 17 हजार 510 क्विंटल बाजरा ही शेष मिला। इस प्रकार मंडी में 68 हजार 405 क्विंटल बाजरा कम पाया गया। कमेटी की जांच रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में सरकार को लाखों रूपये का राजस्व नहीं मिला है और पूरा मामला संदेहास्पद है।

 

कमेटी द्वारा दी गई रिपोर्ट को अब कार्रवाई के लिए मुख्यालय भेजा जा रहा है।

Read More….

समसपुर टी-पॉइंट पर पुलिस की नाकाबंदी, 126 वाहनों की जांच; 11 के See More….

Charkhi Dadri News – सांवड़ स्थित दादी सती राणी मंदिर का पांचवां स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया

Popular Articles