Charkhi Dadri News – दादरी विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक सुनील सांगवान की बेहतर कार्यप्रणाली और जनहित के प्रति उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग तेज हो गई है। क्षेत्र के प्रमुख मौजिज लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री व प्रदेश सरकार के समक्ष सुनील सांगवान को कैबिनेट में जगह देने की पुरजोर वकालत की है।
नंबरदार एसोसिएशन जिला प्रधान राजेश नंबरदार पैंतावास खुर्द तथा रामरूप यादव कमोद व क्षेत्र के नागरिकों ने कहा कि विधायक सुनील सांगवान जिस कर्मठता और दूरदर्शिता के साथ दादरी हलके की समस्याओं का समाधान करवा रहे हैं, वह बेहद सराहनीय है। उनके काम करने का तरीका और आम जनता से सीधा जुड़ाव क्षेत्र के विकास को एक नई दिशा दे रहा है। उन्होंने कहा कि सांगवान की प्रशासनिक और सांगठनिक क्षमता का लाभ पूरे प्रदेश को मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यदि सुनील सांगवान को प्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल कर कोई अहम जिम्मेदारी सौंपी जाती है, तो इससे न केवल दादरी जिले के विकास कार्यों को और गति मिलेगी, बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता की आवाज सरकार के शीर्ष स्तर तक मजबूती से पहुंच सकेगी।
Read More….
Charkhi Dadri News – ओलावृष्टि से फसलें तबाह, इनेलो नेताओं ने की मुआवजे की मांग
