Charkhi Dadri News – हरियाणा दिवस के अवसर पर आगामी 1 नवंबर को बाबा स्वामी दयाल धाम पर आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर सर्वजातीय खाप फोगाट के प्रधान सुरेश फोगाट की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
Charkhi Dadri News – बैठक में खाप फोगाट व बाबा स्वामी दयाल धाम जनकल्याण समिति की कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ दादरी के पांचों पानों के प्रधानों ने भाग लिया। बैठक में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, वीर शहीदों के परिवारों और समाज के वरिष्ठ बुजुर्गों को सम्मानित करने के लिए पात्रता व चयन प्रक्रिया पर चर्चा की गई।
Charkhi Dadri News – खाप के प्रधान सुरेश फोगाट व सचिव कुलदीप फोगाट ने बताया कि समारोह में पिछले एक वर्ष के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड व केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी, एमबीबीएस, आईआईटी व आईआईएम में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी शामिल होंगे।
इसके अलावा भारतीय सिविल सेवा, हरियाणा सिविल सेवा तथा तीनों सेनाओं में कमीशन प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली युवाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की सरकारी खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों तथा राष्ट्रपति से सम्मान प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को भी समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों की धर्म पत्नियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है, ताकि उनके त्याग, बलिदान और योगदान के प्रति समाज सम्मान व्यक्त कर सके। खाप प्रधान व सचिव ने बताया कि 1 नवंबर 2025 से 31 अक्टूबर 2026 के बीच 90 वर्ष की आयु पूरी करने वाले महिला व पुरुष बुजुर्गों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खाप फोगाट के सभी गांवों के साथ-साथ गांव फोगाट व झींझर की 36 बिरादरी के पात्र बच्चे और बुजुर्ग इस सम्मान के लिए अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं।
पात्र व्यक्तियों को अपना नाम, पिता का नाम, फोन नंबर, फोटो और संबंधित उपलब्धियों व आयु के प्रमाण पत्रों सहित दस्तावेज 20 अक्टूबर तक बाबा स्वामी दयाल धाम में चयन समिति के पास जमा करवाने होंगे। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि प्रतिभाओं को सम्मान देना, बुजुर्गों का आदर करना और शहीद परिवारों के योगदान को याद रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस प्रकार के आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देने के साथ-साथ सामाजिक एकता और संस्कारों को भी मजबूत करते हैं।
आज की बैठक में उपप्रधान कला सिंह, कानूनी सलाहकार रविंदर फोगाट, सहसचिव सोमबीर सिंह, खजांची राजबीर सिंह, डी.एस.पी. वीरेंद्र फोगाट, रामकुमार फोगाट, राजबीर फोगाट, राजेंदर फोगाट, सरपंच जोगेन्दर सिंह, संदीप भगत, रणबीर साहब, अजीत सिंह, जगबीर फोगाट, नरेंद्र फोगाट, बलबीर सिंह, महासिंह ठेकेदार, कृष्ण गामड़ी, मुगल उपस्थित रहे।
Read More…
ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो… के नारों से गूंज उठा चरखी दादरी शहर
