Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में इंडिया गठबंधन ने मनाया काला दिवस, 51 मीटर लंबे काले कपड़े के साथ प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

Charkhi Dadri News – इंडिया गठबंधन की ओर से गुरुवार को चरखी दादरी शहर में वोट के अधिकार और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व ग्रहमंत्री अमित शाह का चुनाव आयुक्त ज्ञानेश गुप्ता का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन की शुरुआत हाथी पार्क से हुई, जो आंबेडकर चौक तक पहुंचा। एतिहात तौर पर पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 51 मीटर लंबे काले कपड़े के साथ प्रदर्शन करते हुए ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे लगाए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

charkhi dadri

प्रदर्शन में AICC जिला ऑब्जर्वर एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील धानक सहित इंडिया गठबंधन के घटक दल CPI(M) से रणधीर कुंगड़, राजकुमार घीकाड़ा, ओमवीर कालेर, धर्मेंद्र सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर सुरेश गुप्ता ने कहा कि वोट जनता का संवैधानिक अधिकार है और लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता की आवाज उसके वोट से जुड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने के मुद्दे ने चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि जनता के मताधिकार से जुड़े हर सवाल का जवाब चुनाव आयोग और सरकार को स्पष्ट रूप से देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को अपने प्रतिनिधि चुनने का अधिकार दिया है। यदि किसी पात्र नागरिक का वोट प्रभावित होता है तो यह केवल उस व्यक्ति का नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़ा गंभीर विषय है।

इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा लोकतंत्र की बुनियादी आवश्यकता है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि मतदाता सूची और वोट के अधिकार से संबंधित उठ रहे सवालों पर जनता के समक्ष स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट बचाओ—देश बचाओ’, ‘संविधान बचाओ—लोकतंत्र बचाओ’ सहित विभिन्न नारे लगाए। नेताओं ने कहा कि इंडिया गठबंधन जनता के मताधिकार और संवैधानिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से उठाता रहेगा।
कार्यक्रम में पूर्व CPS रणसिंह मान, पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, सोमवीर सिंह, कर्नल रघुवीर छिल्लर, मनीषा सांगवान, राजू मान, डॉ. ओमप्रकाश, रणधीर घीकाड़ा, दलवीर गांधी, अनिल धनखड़, सुरेंद्र परमार, बलजीत फौगाट,राजसिंह गागड़वास, संगठन महासचिव एडवोकेट आनंद, ओमवीर, धर्मेंद्र प्रधान, प्रीतम बलाली, सुरेश पांडवानिया, सुमित डुडींवाला, सुमन देवी सावित्री, मंजू, ब्लॉक अध्यक्ष अजीत बबली, सुरेंद्र सांगवान, सुरेश श्योराण, महेंद्र सोनी, डॉ. विजय मंदोला, रब्बू पंवार, लीला समसपुर, जगत बाढड़ा, नरेंद्र दहिया, रोहतास खटीक, कृष्ण चिड़िया, वीरेंद्र ढिल्लू, दलीप सांगवान, रोहतास, दिनेश जांगड़ा, संदीप फौगाट, संदीप भगत सिंह, एडवोकेट सुनील दुरेजा, इंटक जिला प्रधान मनीराम और रामनिवास पिचोपा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More…

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में ट्रॉले की टक्कर से मैकेनिक मनोज की मौत

चरखी दादरी मंडी से बड़ी खबर! बाजरा बेचने वाले किसान जरूर देखें Charkhi Dadri News

Popular Articles