Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में OYO होटल पर पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार मामले में काउंटर संचालक गिरफ्तार

Charkhi Dadri News – जिले में सामाजिक मर्यादा को तार-तार करने वाले अनैतिक धंधों और अपराधियों के विरुद्ध चरखी दादरी पुलिस ने ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत निर्णायक प्रहार किया है। शहर के व्यस्ततम इलाके मेजबान चौक के समीप, रेड टेप शोरूम के ऊपर संचालित OYO होटल मिड टाउन में चल रहे संगठित देह व्यापार रैकेट को चरखी दादरी पुलिस ने सुनियोजित छापेमारी कर ध्वस्त कर दिया है।

Charkhi dadri

थाना शहर दादरी के उप-निरीक्षक सुरेंद्र को पुख्ता व विश्वसनीय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि OYO होटल मिड टाउन में बिल्डिंग मालिक जयप्रकाश उर्फ जेपी की मिलीभगत से बाहर से महिलाओं को बहला-फुसलाकर व मजबूरी का फायदा उठाकर देह व्यापार का अवैध धंधा संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशानुसार स्पेशल रेडिंग टीम का गठन किया गया।

बोगस ग्राहक के जरिए बिछाया जाल, रंगे हाथों दबोचा

पुलिस टीम ने रैकेट को साक्ष्यों सहित पकड़ने के लिए एक नागरिक को बोगस ग्राहक बनाकर 500-500 रुपये के दो हस्ताक्षरित/चिह्नित सरकारी नोट देकर होटल भेजा। काउंटर पर बैठे आरोपी विजय निवासी टिकान कला ने सौदेबाजी कर पैसे लिए। बोगस ग्राहक का इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित दबिश देकर होटल को चारों तरफ से घेर लिया और काउंटर पर बैठे विजय को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी की जेब से वही चिह्नित नोट बरामद हुए, जिन्हें साक्ष्य के रूप में जब्त किया गया।

युवती को चंगुल से कराया मुक्त, संचालक का नेटवर्क बेनकाब


होटल के कमरों की तलाशी के दौरान कमरे से मिली युवती ने पूछताछ में बताया कि संचालक कर्मबीर जाखड़ व्हाट्सएप और कॉलिंग के जरिए महिलाओं को संपर्क में लेकर यह अवैध धंधा चलवाता है। पुलिस ने युवती को सुरक्षित संरक्षण में लिया।

होटल संचालक कर्मबीर जाखड़, तरुण, काउंटर संचालक विजय तथा बिल्डिंग मालिक जयप्रकाश उर्फ जेपी के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम (ITPA) 1956 के तहत थाना शहर दादरी में मामला दर्ज कर काउंटर संचालक विजय को गिरफ्तार किया गया है ।

Read More…

Charkhi Dadri News – तनावमुक्त मन, बेहतर जनसेवा! चरखी दादरी पुलिसकर्मियों का मेडिटेशन सत्र | 160 पुलिसकर्मी शामिल

चरखी दादरी: डोहकी गांव के दिनेश सांगवान ने क्यों ली VRS? गांव-गांव बनाएंगे टीम | Exclusive Interview

Popular Articles