Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – सेवा संकल्प अभियान: जिलेभर के 1200 खिलाड़ियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

Charkhi Dadri News – उपायुक्त मनदीप कौर के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत खेल विभाग द्वारा नशा मुक्ति एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिला खेल कार्यालय में कार्यरत विभागीय प्रशिक्षकों एवं खेल नर्सरी प्रशिक्षकों द्वारा अपने-अपने प्रशिक्षण केंद्रों पर खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।

Charkhi dadri


इस दौरान प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को ‘नशा मुक्त हरियाणा’ के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। खिलाड़ियों को मादक पदार्थों का सेवन न करने तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। उन्हें बताया गया कि खेलों में सफलता हासिल करने के लिए अनुशासन, संयम, नियमित अभ्यास एवं सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है।


प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों का आह्वान किया कि वे नशे जैसी बुराई से स्वयं को दूर रखते हुए अपना पूरा ध्यान खेल एवं अपने निर्धारित लक्ष्य पर केंद्रित करें। निरंतर अभ्यास और मेहनत के माध्यम से खिलाड़ी खेलों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त कर सकते हैं। अभियान के दौरान खिलाड़ियों को नशे के शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई तथा नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यकारी जिला खेल अधिकारी विष्णु भगवान ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इन जागरूकता कार्यक्रमों में जिलेभर से लगभग 1200 खिलाड़ियों ने भाग लिया और नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।

Read More….

Charkhi Dadri News – तनावमुक्त मन, बेहतर जनसेवा! चरखी दादरी पुलिसकर्मियों का मेडिटेशन सत्र | 160 पुलिसकर्मी शामिल

चरखी दादरी: डोहकी गांव के दिनेश सांगवान ने क्यों ली VRS? गांव-गांव बनाएंगे टीम | Exclusive Interview

Popular Articles