Charkhi Dadri News – समसपुर में स्थित जी.के. वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की अंडर-11 की छात्राओं की खो-खो टीम ने जिला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबले में विद्यालय की नन्हें खिलाड़ियों की टीम ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच के दौरान बालिकाओं की खेल रणनीति और आपसी तालमेल का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा।
सफलता पर विद्यालय प्रधानाचार्य अनूप सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने जयबीर सिंह, विशाल, अन्नु, चिनू, अनिता और सोनिया सहित सभी शिक्षकों के साथ मिलकर विजेता खिलाड़ियों का मुंह मीठा करवाया, उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इतनी कम उम्र में मिली यह जीत अन्य बच्चों को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
Read More…
चरखी दादरी: डोहकी गांव के दिनेश सांगवान ने क्यों ली VRS? गांव-गांव बनाएंगे टीम | Exclusive Interview
