Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – प्राकृतिक जीवन शैली स्वास्थ्य की अचूक पद्धति, सक्षम भारत गुरुकुल निहालगढ़ में आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ

Charkhi Dadri News – प्राकृतिक जीवन शैली स्वास्थ्य की अचूक पद्दति है। सक्षम भारत गुरुकुल निहालगढ में चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ करते हुए वित्त मंत्रालय भारत सरकार के पूर्व सहायक निदेशक सतपाल स्वामी ने यह बात कही। हरियाणा योग आयोग के पूर्व registrar और ग्रामीण विकास मंडल के उपाध्यक्ष डॉक्टर हरिश्चंद्र जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों से रूबरू पूर्व सहायक निदेशक ने कहा कि दुर्भाग्य से आज परिवार के रसोई से अधिक बीमारी का खर्च है।

Charkhi Dadri

वर्तमान में ईलाज की अत्यधिक महँगी दरों ने आम आदमी की पहुंच से बाहर कर दिया है। भारत की प्राचीन उपचार पद्दति आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी पर आज तक कोई वैज्ञानिक पद्दति श्रेष्टता सिद्ध नहीं कर पाई है। संस्था द्वारा आयोजित आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर समय की मांग है। शिविर में पधारे चिकित्सा टीम का स्वागत करते हुए मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने कहा कि युवा चिकित्सकों का आयुर्वेद और होम्योपैथी में बढ़ता रुझान भविष्य के लिए आशा की किरण है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर हरिश्चंद्र स्वयं एक आयुर्वेद के चिकित्सक थे।

उन्होंने हरियाणा योग आयोग के गठन के समय से ही योग के प्रचार प्रसार के लिए कठिन परिश्रम किया। योग से जुड़ा हर हरियाणा वासी उनकी कार्यशैली को आज भी याद करता है । शिविर की सफ़लता के लिए जिला आयुर्वेदिक विभाग ने भरपूर सहयोग प्रदान किया। चिकित्सा शिविर में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भूपेंद्र , डॉक्टर अतुल और डॉक्टर रितविक के साथ पूरे जांच दल ने पूरे मनोयोग से बीमारों का उपचार और जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर सवर्गीय डॉक्टर हरिश्चंद्र की पत्नि सुनीता हरीश ने आयोजन के लिए ग्रामीण विकास मंडल की टीम को बधाई और साधुवाद दिया। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच शिवपाल सिंह, धर्मपाल, हंस राम, बी के सुनील, सूबेदार राम सिंह का विशेष सहयोग रहा।

Read More…

Charkhi Dadri News – तनावमुक्त मन, बेहतर जनसेवा! चरखी दादरी पुलिसकर्मियों का मेडिटेशन सत्र | 160 पुलिसकर्मी शामिल

चरखी दादरी: डोहकी गांव के दिनेश सांगवान ने क्यों ली VRS? गांव-गांव बनाएंगे टीम | Exclusive Interview

Popular Articles