Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी की सीमाओं पर पुलिस का ‘नाइट ऑपरेशन’, 76 वाहनों की जांच, 18 के चालान

Charkhi Dadri News – अपराधियों, नशा तस्करों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा जिले की सीमाओं को सुरक्षित एवं अभेद्य बनाने के उद्देश्य से चरखी दादरी पुलिस द्वारा 01/02 अक्टुबर की रात विशेष इंटर-स्टेट नाका चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस महानिदेशक, हरियाणा, पंचकूला के सख्त दिशा-निर्देशों के तहत ईमलोटा, दादरी झज्जर रोड़ पर चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस ने रातभर पूरी मुस्तैदी के साथ वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की।


विशेष अभियान की कमान डीएसपी साहिल ढ़िल्लो ने संभाली। उनके नेतृत्व में कमांडो दस्ते सहित 23 पुलिस कर्मचारियों की टीम ने पूरी रात नाके पर तैनात रहकर जिले में प्रवेश करने तथा बाहर जाने वाले वाहनों पर कड़ी निगरानी रखी। पुलिस टीम द्वारा प्रत्येक वाहन को निर्धारित प्रक्रिया के तहत रोककर उसकी गहनता से जांच की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई।

Charkhi dadri


रात्रि विशेष नाका चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कुल 76 वाहनों की गहनता से जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 18 वाहनों के चालान किए गए। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में यातायात नियमों के पालन के साथ-साथ कानून के प्रति जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत किया गया।


डीएसपी साहिल ढ़िल्लो ने नाका ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक वाहन की सतर्कता, गंभीरता और पूरी बारीकी से जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन अथवा गतिविधि को नजरअंदाज न किया जाए। संदिग्ध परिस्थितियां सामने आने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।


उन्होंने कहा कि जिले की सीमाओं पर मजबूत निगरानी अपराध नियंत्रण की रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए इंटर-स्टेट नाकों पर चेकिंग को प्रभावी, सतर्क एवं निरंतर बनाए रखा जाएगा, ताकि अपराधी तत्व जिले की सीमाओं का किसी भी प्रकार से दुरुपयोग न कर सकें।
पुलिस अधीक्षक चरखी दादरी लोगेश कुमार पी., IPS ने कहा कि अपराधियों, नशा तस्करों एवं असामाजिक तत्वों के लिए चरखी दादरी जिले की सीमाओं को किसी भी सूरत में आसान रास्ता नहीं बनने दिया जाएगा। जिले की सीमाओं पर विशेष निगरानी के साथ-साथ अचानक एवं प्रभावी नाका चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे।


उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य अपराध एवं नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाना, कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करना है। इसके लिए पुलिस द्वारा संवेदनशील स्थानों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार निगरानी बढ़ाई जा रही है।
एसपी साहब ने आमजन से अपील की कि वे अपने आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि पुलिस और आमजन के आपसी सहयोग एवं सतर्कता से ही अपराध एवं नशामुक्त, सुरक्षित और भयमुक्त समाज का निर्माण संभव है।

Read More..

Charkhi Dadri News – 1 किलो 10 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार | चरखी दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

चरखी दादरी की सड़कों पर कांग्रेस का रोष प्रदर्शन

Popular Articles