Charkhi Dadri News – गांधी जयंती के अवसर पर आयुष ग्राम डोहका हरिया में जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ राकेश वशिष्ठ, सरपंच ग्राम पंचायत मोनिका, ग्राम सचिव देवेंद्र ढाका, फार्मासिस्ट विकास द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया। आयुष विभाग हरियाणा द्वारा घोषित आयुष ग्राम डोहका हरिया में आज आयुर्वेद चिकित्सा शिविर लगाने से पहले आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया और पौधा रोपण कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई।
उसके बाद लगाए गए चिकित्सा शिविर में ग्रामीणों को अपने आसपास सफाई रखने के प्रति जागरूक किया गया। डॉ राकेश वशिष्ठ ने अपने संबोधन में स्वच्छता की महत्ता और राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी द्वारा सफाई रखने और स्वयं सफाई करने की आदत के बारे बताया। अपने आसपास सफाई रखने से बीमारियों से बचाव और अच्छे स्वास्थ्य लाभ के बारे में ग्रामीणों को बताया। जिला आयुर्वेद अधिकारी ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला उपायुक मनदीप कौर के मार्गदर्शन में आयुष विभाग द्वारा अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उसी की निरंतरता में आज आयुष ग्राम में चिकित्सा शिविर, सफाई और जागरूकता अभियान चलाया गया।
Read more..
Charkhi Dadri News – 1 किलो 10 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार | चरखी दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
