Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – आंगन मिलन कार्यक्रम में बेटियों के सम्मान और मातृ-पोषण पर दिया जागरूकता का संदेश

Charkhi Dadri News – सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत सीडीपीओ दादरी-2 रेखा श्योकंद के मार्गदर्शन में शुक्रवार को गांव चरखी में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष राजरानी सांगवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का आयोजन सुपरवाइजर सुमन देवी एवं सुमन बाला के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य, पोषण, प्रारंभिक बाल देखभाल एवं शिक्षा, स्वच्छता तथा महिला एवं बाल विकास से संबंधित विभिन्न गतिविधियों एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गर्भवती व धात्री माताओं, किशोरियों तथा बच्चों के समग्र विकास में संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा के महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।

Charkhi Dadri News

इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म भी संपन्न कराई गई। वहीं सेल्फी विद डॉटर गतिविधि के माध्यम से बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए पोषण रेसिपी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने स्थानीय एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों से तैयार विभिन्न व्यंजन प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राजरानी सांगवान ने गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं अन्य महिला लाभार्थियों से सीधे संवाद करते हुए उनके स्वास्थ्य, पोषण एवं बच्चों के विकास से जुड़ी जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चा ही मजबूत परिवार एवं स्वस्थ समाज की आधारशिला हैं। महिलाओं और बेटियों को जागरूक एवं सशक्त बनाकर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता निर्मला, पतासकौर, शीला, उर्मिला, कविता, कविता देवी, संतरा, सरोज एवं चमेला सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

Read More…

Charkhi Dadri News – 1 किलो 10 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार | चरखी दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई


चरखी दादरी की नई अनाज मंडी में व्यापारियों और आढ़तियों का भारी रोष, मार्केट कमेटी कार्यालय के सामने.

Popular Articles