Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – अग्रवाल सभा ने गांधी-शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प

Charkhi Dadri News – अग्रवाल सभा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर स्थानीय रासिवासिया धर्मशाला में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभा के प्रवक्ता डॉ. ललित महाजन ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

अग्रवाल सभा के प्रधान कैलाश रिटोलिया एवं महासचिव विष्णु गोयल ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि महापुरुषों की जयंती केवल श्रद्धांजलि देने का अवसर नहीं, बल्कि उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का भी संकल्प दिवस है। उन्होंने कहा कि अग्रवाल सभा सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।

charkhi dadri

कार्यक्रम में अग्रवाल सभा के मार्गदर्शक रविन्द्र सिंह गुप्ता ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि दोनों महान नेताओं का जीवन त्याग, तपस्या, सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा का अद्भुत उदाहरण है। महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने अपनी सादगी, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण से देश को नई दिशा प्रदान की। उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और आने वाली पीढि़यों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।


भाजपा जिला महामंत्री रविन्द्र शिलगर ने उपस्थित जनसमूह एवं युवाओं को संबोधित करते हुए कहा सेवा संकल्प को जीवन का आधार मानते हुए युवाओं को महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के विचार आज के समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। युवाओं को इन महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में सेवा, समर्पण और नैतिक मूल्यों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश का भविष्य है और युवाओं को समाजसेवा के संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

कार्यक्रम में ईश्वर चंद अधिवक्ता, रामकुमार रिटोलिया, राधेश्याम गर्ग, बिशंबर देवसरिया, कृष्ण मकड़ानिया, सुरेश पाण्डवानिया, हरिराम खुडानिया, सतीश बजाज, बलराम गुप्ता, सुरेंद्र अटेलिया, पुरुषोत्तम बंसल, सुनील गर्ग, राधेश्याम हडोदिया, शिवकुमार चिमनीवाला, प्रदीप चिडि़यावाला, पवन गुप्ता, विनोद गुप्ता, जगदीश आदमपुरिया, मोती लाल बिंदल, राजकुमार मित्तल, गणेश गोयल, नरेश मित्तल, नरेश सांपला, संजीव मित्तल, नरेश चेतनपुरिया, संदीप गोयल, सतीश बंसल, हरिराम बबलू, राजेश बधवानिया, बजरंग सिंगला, अंकित गुप्ता, पवन लुहानीवाला, शिवकुमार जिंदल, मुकेश बंसल, पवन बंसल, पुनीत मित्तल, प्रियम बजाज, ललित गर्ग, राकेश कानेजर, मुकेश कानेजर, राधेश्याम सिंघल, दीपक जैन, देवकीनंदन सिंघल, निरंजन लाल , रितु गोयल, अर्चना अग्रवाल, सुनीता आदमपुरिया, सरोज गर्ग, अर्चना गुप्ता आदि उपस्थित रहे।


Read More…

Charkhi Dadri News – 1 किलो 10 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार | चरखी दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रखी दादरी की सड़कों पर कांग्रेस का रोष प्रदर्शन

Popular Articles