Charkhi Dadri News – विरले ही ऐसे होते है जो कि समाज सेवा को अपने जीवन का लक्ष्य मना कर आगे बढे, ऐसे में भी मात्र कुछ ही लोग ऐसे मिलेंगे जो कि मानतवा के हित के लिए अपनी राजकीय नौकरी को भी अपनी इच्छा से त्याग कर आगे बढने को प्राथमिकता देते है, ऐसे ही व्यक्तित्व के धनी है स्थानीय एम सी कालोनी निवासी दिनेश डोहकी, जो कि हरियाणा पुलिस में कार्य करने के साथ पिछले लंबे समय से समाज सेवा से सक्रिय जुडे रहे, आज उन्होंने नौकरी के उपर समाज सेवा को मानते हुए स्वैच्छिक सेवानिवृति ली, जिससे कि वो अधिक से अधिक मानवता की सेवा कर सके, उनके इस फैसले की सभी सराहना कर रहे है।
आज स्वैच्छिक सेवानिवृति के उपरांत घर लौटने पर क्षेत्र के मौजिज लोगांे ने उनका ढोल नगाडों के साथ स्वागत किया, पारंपरिक तरीके से पगडी पहनाते हुए सम्मानित किया गया, इसके साथ ही युवाओं से आहवान किया कि वो भी दिनेेश से प्रेरणा लेकर समाज व मानवता सेवा को अपनाए।
सम्मान समारोह में बतौर मुख्य तथा विशिष्ट अतिथि इनेलों सुप्रिमों अभय सिंह चैटाला की पत्नी कांता देवी, पूर्व मंत्री वासुदेव, पूर्व विधायक रणबीर मंदौला ने सहभागिता की। उन्होंने दिनेश के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि जीवन में मानवता की सेवा करने का जुनून होना ही काफी नहीं बल्कि इसके लिए आगे बढकर त्याग करने का जज्बा जोना जरूरी है राजकीय नौकरी से स्वैच्छिक सेवानिवृति लेकर जिस प्रकार दिनेश ने इस दिशा में कदम बढाया है वो सराहनीय है।
मौके पर जिलाध्यक्ष इनेलों सुबे सिंह अटेला, पूर्व चेयरमैन अधिवक्ता जगबीर सिंह, हल्का प्रधान, जयभगवान, विजय पंचगांवा, इंदु फौगाट, महेंद्र सिंह जाखड, राजेंद्र धिकाडा, सोमबीर कमोद, सुरेश मान, रामौतार बाढडा, चांद, कृष्ण साहब, डा मंजीत ढुल, प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार, कप्तान रामफल सिंह, विजय संमसपुर, योगेश सांवड, पूर्व सरपंच राजकरण, रणबीर लोहरवाडा, महीपाल बौंद, राकेश जांगडा आदि थे।
Read More…
